बैंगलोर ने मिनी ऑक्शन में खरीदें गुमनाम खिलाड़ी, क्या इन 25 खिलाड़ियों के साथ जीतना आसान?

विराट कोहली की बैंगलोर फ्रेंचाईजी टीम ने आगामी इंडियन टी-20 लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में कुछ खास प्रभावित नहीं किया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
RCB

Image Credit BCCI/IPL

इंडियन टी-20 लीग 2023 के आगामी संस्करण को लेकर 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में मिनी-ऑक्शन का मंच तैयार किया गया। सभी 10 फ्रेंचाईजी टीमों ने जमकर बोली लगाई और अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर अंधाधुंध पैसे लुटाए।

Advertisment

कोच्चि में आयोजित हुए इस मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। जिसमें 273 खिलाड़ी भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी थे। गौरतलब है कि, टी-20 की लोकप्रिय टूर्नामेंट में से एक इंडियन टी-20 लीग ने पिछले 15 सालों में कई बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं, जैसे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब नाम बटोरा है।

इस मिनी ऑक्शन की बात करें तो कुछ नाम बिना बिके ही रह गए। जबकि सैम करन टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें 18.5 करोड़ में पंजाब फ्रेंचाईजी ने अपने खेमे में शामिल किया। कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

एक्शन से भरपूर इस मिनी ऑक्शन को देखकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। आइए देखें बैंगलोर फ्रेंचाईजी की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं -

Advertisment

बैंगलोर (Bangalore)

रिटेन किए गए खिलाड़ी

  1. फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
  2. विराट कोहली
  3. सुयश प्रभुदेसाई
  4. रजत पाटीदार
  5. दिनेश कार्तिक
  6. अनुज रावत
  7. फिन एलेन
  8. ग्लेन मैक्सवेल
  9. वानिंदु हसरंगा
  10. शाहबाज अहमद
  11. हर्षल पटेल
  12. डेविड विली
  13. कर्ण शर्मा
  14. महिपाल लोमरोर
  15. मोहम्मद सिराज
  16. जोश हेजलवुड
  17. सिद्धार्थ कौल
  18. आकाश दीप

खरीदे गए खिलाड़ी

  1. रीस टॉप्ली
  2. हिमांशु शर्मा
  3. विल जैक्स
  4. मनोज भंडागे
  5. राजन कुमार
  6. अविनाश सिंह
  7. सोनू यादव

इस बार टूर्नामेंट होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा 

गौरतलब है कि, इस टूर्नामेंट का अगला सीजन भी होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी दस टीमें अपने घरेलू मैच अपने निर्धारित स्थानों पर खेलेंगी। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपने घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने को बेताब होंगी। गुजरात फ्रेंचाइजी इस टूर्नामेंट के अगले संस्करण की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में करेगी और इस बार भी उनकी कोशिश रहेगी की वह ट्रॉफी अपने नाम करे। 

Advertisment
INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Virat Kohli Cricket News Bangalore