धोनी के छक्के देख बैंगलोर फैन ने बदल ली पार्टी, वीडियो में कही ऐसी बात की सेकंड्स में हुआ वायरल

धोनी के बल्लेबाजी करने आते ही पूरे चेपक स्टेडियम में शोर मचने लगा। इसके साथ ही जिओ सिनेमा पर मैच देख रहे लोगों की संख्या भी बढ़ गई। 

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी

इंडियन टी-20 लीग 2023 में आज 3 मार्च को चेन्नई और लखनऊ की टीम आमने सामने है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनपर काफी भारी पड़ा। चेन्नई ने 20 ओवर में बल्लेबाजों की बड़ी पारी के दम पर 20 ओवर में 217 रन बनाए।

Advertisment

हालांकि, एक चीज ऐसी रही जो मोमेंट ऑफ द मैच बनी। वह एमएस धोनी की एंट्री और उनके द्वारा लगाए गए 2 शानदार छक्के थे। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी के बल्लेबाजी करने आते ही पूरे चेपक स्टेडियम में शोर मचने लगा। इसके साथ ही जिओ सिनेमा पर मैच देख रहे लोगों की संख्या भी बढ़ गई।

मैच की बात करें तो धोनी आखिरी ओवर की दूसरी गेंद से खेलने के लिए क्रीज पर आए। उन्होंने पहले ही गेंद पर ऑफ साइड में कमाल का सिक्स जड़ा। उसके बाद फैंस ने उन्हें दूसरे गेंद पर भी कमाल का सिक्स जड़ते देखा। सभी दर्शक मोबाईल का फ़्लैशलाइट निकाल धोनी के सम्मान में स्टेडियम में दिखाने लगे।

बैंगलोर फैन ने धोनी के छक्के के बाद बदल ली पार्टी

Advertisment

धोनी के छक्के के बाद अनुराग द्विवेदी के नाम के फैन ने एक वीडियो डाला जो चंद सेकंड में वायरल हो गया। आइए देखें वह वीडियो-

वीडियो की बात करें तो यह लड़का चेन्नई का नहीं बल्कि बैंगलोर टीम का फैन है। उसने अपने इस वीडियो में कहा कि, "भाई साहब नाम है महेंद्र सिंह धोनी। जो ग्राउंड पर आया तो व्यूवरशिप बढ़ गई। दर्शक एकदम उठकर खड़े हो गए और आते ही मारें दो गेंद पर 2 छक्के। मतलब उनके ग्राउंड में कदम रखते ही क्या एनर्जी आती है लोगों में। धोनी जैसी फैन फालोइंग किसी भी हो ही नहीं सकती। जहां जाओ लोगों के रौंगटे खड़े हो जाए। लोग पूछे जिंदगी में क्या करना है तो महेंद्र सिंह धोनी जैसा बनना है, बात खत्म। आज चेन्नई को सपोर्ट करो और उन्हें ही जिताओ। लेकिन मैं आपको बता दूँ की मैं बैंगलोर का फैन हूँ लेकिन धोनी से हर किसी को प्यार है।"

 

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Lucknow MS Dhoni Chennai