Advertisment

बैंगलोर टीम के फैन्स ने किया अनोखा कारनामा, 1 घंटे में विकेटों के बीच सर्वाधिक रन का बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बैंगलोर टीम के फैन्स ने 22 गज की पिच पर विकेटों के बीच सर्वाधिक 823 रन बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

author-image
Justin Joseph
New Update
RCB fans create Guinness World (Photo Source: Twitter)

RCB fans create Guinness World (Photo Source: Twitter)

बैंगलोर ने गुरुवार को इंडियन टी-20 लीग 2022 में खेले गए मुकाबले में गुजरात को 8 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। मैच में विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए जोरदार पारी खेली और 54 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी देखकर वानखेड़े में मौजूद बैंगलोर के प्रशंसकों ने कोहली के नाम के नारे लगाए। बैंगलोर के प्रशंसक मैदान के बाहर भी उतने ही उत्साहित रहे और उन्होंने 22 गज की पिच पर विकेटों के बीच सर्वाधिक 823 रन बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Advertisment

स्पोर्ट्सवियर ब्रांड PUMA द्वारा आयोजित हुआ इवेंट

दरअसल, बैंगलोर के सोशल मीडिया पर दुनिया की शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय टीमों में स्थान पाने वाली पहली टी-20 टीम बनने के मद्देनजर एक इवेंट को आयोजित किया गया था। यह इवेंट स्पोर्ट्सवियर ब्रांड PUMA द्वारा बैंगलोर के जयमहल पैलेस में इवेंट का आयोजित हुआ, जिसमें धावक दुती चंद और हॉकी स्टार रूपिंदर पाल सिंह जैसे खेल जगत के दिग्गजों ने शिरकत की।

इसके अलावा 187 बैंगलोर टीम के प्रशंसकों ने इसमें भाग लिया। प्रशंसकों ने 22 गज की पिच पर एक घंटे में विकेटों के बीच सबसे ज्यादा 823 रन बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Advertisment

माई खेल के हवाले से प्यूमा इंडिया और दक्षिण पूर्व एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गांगुली ने कहा, प्यूमा ने हमेशा फैन्स को खेल की संस्कृति से जोड़ने में विश्वास दिखाया है। हम अपने उपभोक्ताओं को बेस्ट तरीक से जोड़ने और उनकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों का आना देखकर बहुत अच्छा लगा। माहौल काफी जोशीला था और हम इस पहल के लिए फैन्स को एक मंच पर पाकर खुश हैं।

दुती चंद ने की इवेंट की शुरुआत

भारत की 100 मीटर रिकॉर्ड धारक धावक दुती चंद ने बैंगलोर फैन्स के साथ पहला रन पूरा करते हुए इवेंट की शुरुआत की। दुती चंद ने कहा, इस आयोजन का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि क्रिकेट की पिच पर ऐसा रिकॉर्ड बन सकता है। इस खेल आयोजन के लिए इतने सारे फैन्स को एकजुट होते देखना दिल को छू लेने वाला था।

वहीं भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने कहा, प्रशंसक हमेशा खेल के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वफादार और भावुक प्रशंसकों का होना हमेशा किसी भी खिलाड़ी या टीम के लिए एक आशीर्वाद होता है। इस बीच बैंगलोर की टीम उम्मीद कर रही होगी कि मुंबई ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली को हरा दें, जिससे उनके प्लेऑफ का रास्ता खुल जाए।  बैंगलोर फ्रेंचाइजी अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहती है।

Cricket News General News Bangalore