Advertisment

बेयर ग्रिल्स के शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में नजर आएंगे विराट कोहली!

बेयर ग्रिल्स ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शो करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली एक शेर दिल इंसान हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
Virat Kohli and Bear Grylls (Image Source: Twitter)

Virat Kohli and Bear Grylls (Image Source: Twitter)

बेयर ग्रिल्स के शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में अब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रजनीकांत और रणवीर सिंह जैसे बड़ी हस्ती हिस्सा ले चुके हैं। अब बेयर ग्रिल्स ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शो करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली एक शेर दिल इंसान हैं।

Advertisment

जानिए बेयर ग्रिल्स ने विराट के साथ शो करने पर क्या कहा

भारत के लोकप्रिय हस्तियों के साथ शो करने के बाद बेयर ग्रिल्स भारतीय मीडिया में काफी पॉपुलर हो चुके हैं। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान कोहली भी एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं। उन्होंने इसके बारे में कई दफा बातें भी की हैं।

बेयर ग्रिल्स ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा कि, 'विराट कोहली के साथ एडवेंचर पर जाना अद्भुत अनुभव होगा। विराट एक शेर दिल इंसान हैं और उनका मन बेहद कोमल है।' साथ उन्होंने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ भी एडवेंचर यात्रा पर जाने की इच्छा जताई है।

Advertisment

खराब दौर से गुजर रहे हैं विराट कोहली

कोहली के वर्तमान फॉर्म की बात करें तो वह बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कैलेंडर वर्ष में 25 के बेहत कम औसत से रन बनाए हैं, जिसमें केवल चार अर्धशतक शामिल है। इससे पहले 2008 में जब उन्होंने डेब्यू किया था तब 5 पारियों में उनका औसत 31.80 का रहा था। उन्होंने लगभग पिछले दो साल और तीनों प्रारूपों की 79 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।

इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी रहा और हर फार्मेट में दो पारियां खेली और 20 से अधिक रन नहीं बना सके। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें आराम दिया गया है। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी आराम दिया गया है। 33 वर्षीय बल्लेबाज के एशिया कप 2022 में वापसी की संभावना है। एशिया कप 2022 का आयोजन यूएई में होगा और यह टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा।

Cricket News Virat Kohli India General News T20-2022 West Indies India vs West Indies 2022