/sky247-hindi/media/media_files/0Zi085Yq6ecm9RQBI2xA.jpeg)
Rohit Sharma Mumbai Indians (MI), IPL 2024
Rohit Sharma Mumbai Indians (MI), IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 का यह 17वां सीजन है। इसके बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़ देंगे! आप यह सुनकर हैरान हो गए ना, लेकिन आपको बता दें कि यह खबर अफवाह नहीं है। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस को हमेशा के लिए छोड़ देंगे।
गौरतलब है की मुंबई इंडियंस ने इस साल रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया है. कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा अभी तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन रोहित शर्मा की बीवी रीतिका इस फैसले से बेहद ही नाराज है। ऐसा साफ लग रहा है की रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ 13 साल का साथ खत्म करेंगे और किसी दूसरी टीम में जाएंगे। हालांकि रोहित शर्मा पर 37 साल की उम्र में कौन सी टीम दांव लगाएगी यह अभी तक साफ नहीं है.। लेकिन आपको बता दें की ऐसी 2 टीमें हैं जो रोहित शर्मा को अपनी टीम में हासिल करने के लिए बस एक मौके का इंतेजार कर रही हैं।
मुंबई इंडियंस को अगले साल क्यों छोड़ देंगे रोहित शर्मा?
दरअसल, अगले साल आईपीएल मेगा ऑक्शन होना है. मेगा ऑक्शन में हर टीम के पास सिर्फ चार ही खिलाड़ियों को रिटेन करने का अधिकार होता है. इनमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल होता है. मुंबई इंडियंस कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव या तो ईशान किशन को रिटेन कर सकती है. पिछली बार मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ की बड़ी कीमत चुकाकर रोहित शर्मा को रिटेन किया था. लेकिन अब मामला कुछ और है, हार्दिक को कप्तान बनाना यह साफ बताता है की रोहित अब टीम से दूर किए जाएंगे।
इन सब स्थितियों से साफ हो जाता है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के रास्ते अलग होना अब पूरी तरह से तय है. मुंबई ने रोहित शर्मा को इस साल रिलीज नहीं किया लेकिन अगले साल रोहित खुद उन्हें छोड़ देंगे?