बड़ी खबर: कायरन पोलार्ड का इंडियन टी-20 लीग से संन्यास का ऐलान, जानें किसके दबाव में लिया फैसला

कायरन पोलार्ड ने पांच बार के चैंपियन मुंबई फ्रेंचाईजी के साथ 13 वर्षों के शानदार करियर के बाद इंडियन टी-20 लीग से संन्यास लेने की घोषणा की है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Pollard

Pollard(Image Source: BCCI/IPL)

वेस्टइंडीज के महान और दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने पांच बार के चैंपियन मुंबई फ्रेंचाईजी के साथ 13 वर्षों के शानदार करियर के बाद इंडियन टी-20 लीग से संन्यास लेने की घोषणा की है।

इंडियन टी-20 लीग में वन-फ्रैंचाइज़ी मैन पोलार्ड मुंबई के पिलर में से एक रहे हैं। उन्होंने 13 सीजन खेलने के बाद मुंबई फ्रेंचाईजी से संन्यास लेने का फैसला किया तो है, लेकिन मुंबई फ्रेंचाईजी परिवार के साथ वह बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी नई भूमिका जारी रखेंगे।

पोलार्ड ने साल 2010 में मुंबई फ्रेंचाईजी से साथ करार किया था, इसके बाद से उन्होंने फ्रेंचाईजी के लिए 5 इंडियन टी-20 लीग ली ट्रॉफी और 2 चैंपियन लीग ट्रॉफी जीती है। लंबे समय से फ्रेंचाईजी के साथ खेलने के बाद पोलार्ड अब अपने अनुभव और कौशल का उपयोग मुंबई फ्रेंचाईजी को बल्लेबाजी कोच के रूप में और MI अमीरात के साथ एक खिलाड़ी के रूप में मजबूत करने के लिए करेंगे।

पोलार्ड ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पर की। आइए देखें उनका ट्वीट

दबाव में पोलार्ड ने लिया फैसला!

पोलार्ड के ट्वीट में उन्होंने कहा कि, "यह मेरे लिए आसान निर्णय नहीं था क्योंकि मैं कुछ और वर्षों तक खेलना चाहता था। लेकिन मैं समझता हूं कि इस फ्रेंचाइजी को बदलाव की जरूरत है और अगर मुझे मुंबई के लिए नहीं खेलना है तो मैं मुंबई के खिलाफ भी नहीं खेल सकता हूं। मैं पिछले 13 सत्रों से इंडियन टी-20 लीग में सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद गर्व, सम्मानित और धन्य हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "मैं मुकेश, नीता और आकाश अंबानी को उनके जबरदस्त प्यार, समर्थन और सम्मान के लिए अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करता हूं, इसके साथ ही उन्होंने मुझ पर जो विश्वास किया है उसके लिए मैं आभारी हूँ। हम एक परिवार हैं।"

बता दें कि, 15 नवंबर 2022 यानि आज, इंडियन टी-20 लीग 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा करने जा रही हैं। सभी टीमें अगले सीजन से पहले मजबूत टीम बनाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं एक रिपोर्ट यह भी आई है कि एमएस धोनी अगले इंडियन टी-20 लीग ले बाद संन्यास ले लेंगे।

Advertisment
General News Cricket News Mumbai Kieron Pollard IPL