Advertisment

बड़ा खुलासा: विराट कोहली के कप्तानी की भूख के कारण एमएस धोनी ने लिया था क्रिकेट से संन्यास!

विराट कोहली को हर जगह एमएस धोनी की तारीफ करते हुए देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय कोहली धोनी के कप्तानी के पीछे पड़े थे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी विराट कोहली MS Dhoni (Source: Twitter)

MS Dhoni (Source: Twitter)

MS Dhoni (एमएस धोनी) retired from cricket because of Virat Kohli (विराट कोहली)!: भारत फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। रोहित शर्मा की अगुवाई में दो वनडे मुकाबले में जीत हासिल करते हुए भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ श्रृंखला पर कब्जा कर लिया है। वहीं, बता दें कि साल की शुरुआत में भारत ने हार्दिक पांडया की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से टी-20 सीरीज जीती थी।

Advertisment

गौर करने वाली बात यह है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिटायर होने के बाद से टीम इंडिया की कप्तानी में बहुत बदलाव हुए हैं। इंडियन क्रिकेट बोर्ड और यहां तक खिलाड़ियों को भी नहीं पता है की कौन अगले मैच में उनका नियमित कप्तान बनेगा। क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में कभी जसप्रीत बुमराह कप्तान बनाए जाते हैं तो कभी केएल राहुल। पूर्व कप्तान विराट कोहली इन सब बातों पर अपनी राय भी नहीं देते हैं।

विराट कोहली को भी कप्तानी की थी भूख

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अब टीम इंडिया की कप्तानी से दूर-दूर तक नाता नहीं रखते हैं। लेकिन पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने अपनी बुक में खुलासा किया है कि एक समय था जब वह तीनों फॉर्मेट के कप्तान बनाने के लिए काफी लालची हो गए थे।

Advertisment

एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी साल 2014 से छोड़ दी थी और विराट कोहली को साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन टी-20 और वनडे की कप्तानी धोनी के हाथों में ही थी। इस समय कोहली इन फॉर्मेट में टीम के उपकप्तान थे।

धोनी की कप्तानी के पीछे पड़े थे कोहली

विराट कोहली को हर जगह एमएस धोनी की तारीफ करते हुए देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय कोहली धोनी के कप्तानी के पीछे पड़े थे।

पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने अपनी बुक  में लिखा है कि, "साल 2016 में विराट सफेद गेंद वाली टीम का भी कप्तान बनने के लिए बहुत उत्सुक थे। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही जिससे पता चलता है कि वह कप्तानी की तलाश कर रहे थे।"

उन्होंने आगे लिखा कि, "रवि शास्त्री ने कोहली को फोन किया और कहा, 'देखो विराट, एमएस ने तुम्हें (कप्तानी) रेड-बॉल क्रिकेट में दी थी। आपको उनका सम्मान करना होगा। वह आपको सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी मौका देंगे। अगर आप उनका सम्मान नहीं करते हैं तो कल जब आप कप्तान होंगे तो आपको अपनी टीम से सम्मान नहीं मिलेगा। कप्तानी आपके पास आएगी, आपको इसके पीछे भागने की जरूरत नहीं है।"

कोहली ने इस सलाह को अच्छी तरह से लिया और साल 2017 में धोनी के पद छोड़ने के बाद भारत के सभी प्रारूपों के कप्तान बने।

General News India Virat Kohli Cricket News India vs Sri Lanka 2023 MS Dhoni