Advertisment

ISHAN KISHAN: ईशान किशन को 1 साल के लिए बोर्ड ने किया बैन, रोहित-द्रविड़ का इसके पीछे हाथ...! जानें क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

Check out why Board bans Ishan Kishan for 1 year, Rohit-Dravid are behind it? ईशान किशन को 1 साल के लिए बोर्ड ने किया बैन, रोहित-द्रविड़ का इसके पीछे हाथ...!

author-image
Joseph T J
एडिट
New Update
ishan kishan

Board bans Ishan Kishan for 1 year, Rohit-Dravid are behind it!

Ishan Kishan: टीम इंडिया (India) फिलहाल इंग्लैंड (England) के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज को लेकर बड़े विवाद सामने आ रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली का सीरीज से बाहर होना बड़ा विषय बना हुआ है।  ऐसे में एक दूसरा खिलाड़ी भी है जिसकी बात थोड़ी-थोड़ी ही की जा रही है। दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है।  ईशान किशन ने मानसिक कारणों का हवाला देकर साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम से छुट्टी मांगी थी, उसके बाद उनकी खोज खबर नहीं मिल रही थी। खबरें थी की लगातार टीम की प्लेइंग 11 में मौका नहीं देने और उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को विकेटकीपर का पद दे देने पर वह थोड़े खफा थे। उसके बाद उन्होंने बीच सीरीज जो छुट्टी ली और बीच में उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वजह दुबई में मस्ती करते नजर आ रहे थे। इसपर राहुल द्रविड़ नाराज हुए। 

Advertisment

हार्दिक पांडया के साथ ट्रेनिंग करते आए नजर तो रोहित शर्मा को भी आया गुस्सा!

ईशान किशन को टीम में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हाल ही में उन्हें हार्दिक पांडया के साथ गुजरात में ट्रेनिंग करते देखा गया था, जिसका मतलब यह था की वह आईपीएल 2024 की तैयारी कर रहे हैं और टीम इंडिया की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ईशान किशन टीम इंडिया के नंबर 1 विकेटकीपर के तौर पर उभर कर सामने आ रहे थे और ऋषभ पंत का पत्ता काटने का पूरा मौका उनके पास था। लेकिन हार्दिक पांडया के साथ ट्रेनिंग करता देख रोहित भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनने का गुस्सा बर्दाश्त नहीं कर पाए और वह भी खफा हो गए। 

ईशान किशन को टीम इंडिया ने 1 साल के लिए कर दिया है बैन?

ऐसे में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है की टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने यह फैसला किया है की वह ईशान किशन को 1 साल तक क्रिकेट खेलने से बैन कर रहे हैं। इसका मतलब यह है की अब ईशान किशन को टीम इंडिया में बिल्कुल भी जगह नहीं मिलेगी भले ही वह कितना भी अच्छा क्रिकेट खेल ले। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक राहुल द्रविड़ हैं तब तक उन्हें टीम में जगह नहीं दी जाएगी।                                                                                                                  

 

Ishan Kishan