in

स्मृति मंधाना को जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड ने दिया सरप्राइज, देखें

स्मृति मंंधाना ने हाल ही में अपना 27वां जन्मदिन मनाया है।

Smriti Mandhana, boyfriend Palash Muchhal
Smriti Mandhana, boyfriend Palash Muchhal

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर है। जहां भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दो जीत के साथ 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि टीम को वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंडिया टीम ने आज खेले गए तीसरे मुकाबले में 108 रनों की बड़ी जीत के साथ सीरीज बराबर कर ली है। इस बीच भारतीय टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अपने बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

जन्मदिन के मौके पर बॉयफ्रेंड ने किया स्मृति को सरप्राइज

दरअसल स्मृति मंधाना ने बीते दिन यानी  को अप18 जुलाई को अपना 27वां जन्मदिन मनाया है। 18 जुलाई 1996 को जन्मी मंधाना को खेल के इतिहास की सबसे महान महिला बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनके कथित बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने बांग्लादेश जाकर उन्हें सरप्राइज दिया है। मुच्छल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मृति मंधाना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अक्सर पलाश और स्मृति को कई बार एक साथ घुमते देखा जाता है।

 

 

mriti Mandhana's rumored boyfriend
Smriti Mandhana’s rumored boyfriend

इसके साथ ही मंधाना ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बांग्लादेश में मौजूद भारतीय टीम स्मृति का जन्मदिन केक काटकर मना रही है। स्मृति के शेयर किए गए इस वीडियो में बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल भी टीम इंडिया के साथ मजा करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

 

गौरतलब है कि 28 वर्षीय संगीतकार और मशहूर गायिका पलक मुच्छल के छोटे भाई पलाश मुच्छल  मंधाना से डेट करने की खबरें सामने आती रहती है। लेकिन अब तक उन्होंने अपने रिश्ते को कोई पहचान नहीं दी है।

भारत पाकिस्तान एशिया कप 2023 ASIA CUP FINAL 2023

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान; देखें भारत किस धरती पर खेलेगा अपने मैच?

रोहित शर्मा Rohit Sharma IND vs WI:

WI vs IND 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वें टेस्ट से पहले रोहित शर्मा का धांसू बयान