"किसी को बताना नहीं मुंबई को...." ईशान किशन और एमएस धोनी की बात करते तस्वीर वायरल; फैंस बोले....

वायरल तस्वीर में मुंबई इंडियंस (MI) के बाएं हाथ के तगड़े बल्लेबाज ईशान किशन, चेन्नई (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मस्ती करते नजर आ..

author-image
Manoj Kumar
New Update
ISHAN-DHONI

ISHAN-DHONI

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बारहवां मुकाबला 8 अप्रैल आईपीएल के इतिहास की दो सफल टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई (CSK) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मुंबई इंडियंस (MI) को सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisment

IPL: धोनी संग मस्ती करते दिखे इशान किशन

मुकाबले से पहले दोनों टीमें वानखेड़े में जमकर पसीना बहा रही हैं। टीमों की प्रैक्टिस से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में मुंबई इंडियंस (MI) के बाएं हाथ के तगड़े बल्लेबाज ईशान किशन, चेन्नई (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।  इस वायरल तस्वीर पर फैंस मजेदार प्रतिक्रियां दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा की 'फिक्सिंग की बात पर दोनों हँसते हुए' , वहीं दूसरे फैन ने बड़ी बात लिख दी ' मुंबई इंडियंस (MI) के अगले कप्तान ईशान' ऐसी ही कई मजेदार प्रतिक्रियां लोगों ने तस्वीर पर शेयर की थी।

धोनी को आदर्श मानते हैं इशान

Advertisment

मुंबई इंडियंस (MI) के युवा बल्लेबाज ईशान किशन बिहार से ताल्लुक रखते है और झारखंड से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वहीं धोनी भी झारखंड के बनने से पहले बिहार से ही ताल्लुक रखते थे। बता दें कि साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड अलग राज्य बना था। ईशान किशन कई मौकों पर बता चुके हैं कि वो भारत के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते है।

मुंबई-चेन्नई दोनों की खराब शुरुआत

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई (MI) लीग में  पांच बार विजेता बन चुकी हैं वहीं चेन्नई (CSK) चार बार की विजेता है। लेकिन दोनों टीमों के लिए आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। दोनों टीमों को अपने शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई (CSK) को गत विजेता गुजरात ने पहले मुकाबले में हराया था तो मुंबई (MI) को बेंगलोर के हाथों शिकस्त मिली थी।

Advertisment

देखिए फैंस के मजेदार रिएक्शन

 

 

 

 

 

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Cricket News T20-2023 Mumbai Ishan Kishan MS Dhoni Chennai