in

‘बुड्ढा सठिया गया है’, रोहित की खराब फॉर्म पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया शर्मनाक बयान तो फैंस ने कर दिया ट्रोल

मुंबई की इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष श्रीकांत ने रोहित शर्मा को लेकर शर्मनाक बयान दिया।

ROHIT SHARMA
ROHIT SHARMA

6 मई को आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से शिकस्त दी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित ओवरों में 139 रनों का लक्ष्य चेन्नई को दिया था, जिसे चेन्नई ने चार विकेट खोकर 2 ओवर पहले ही हासिल कर लिया था। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में भी बदस्तूर जारी रही। रोहित ने एक बार फिर अपने फैंस को निराश किया और डक पर आउट हुए।

रोहित को अपना नाम बदलकर ‘नो-हिट शर्मा’ रख लेना चाहिए-  श्रीकांत

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह आईपीएल अब तक बाहुत बुरा रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 18.40 की औसत से केवल 184 रन बनाए हैं। रोहित के इस बेहद खराब प्रदर्शन के चलते चेन्नई के खिलाफ भी मुंबई को अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष श्रीकांत ने रोहित शर्मा को पर तंज करते हुए बयान दिया है।

श्रीकांत ने मैच के दौरान तमिल कमेंट्री करते हुए कहा कि, ‘रोहित शर्मा को अपना नाम रोहित से नो-हिट शर्मा कर लेना चाहिए, अगर मैं मुंबई इंडियंस का कप्तान होता तो रोहित के इस खराब प्रदर्शन के बाद उनको अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल तक नहीं करता।’ श्रीकांत के इस शर्मनाक बयान के बाद सोशल मीडिया पर रोहित के फैंस ने पूर्व खिलाड़ी को जमकर ट्रोल किया है, कई ने नसीहतें भी दीं।

बता दें कि इससे पहले भी खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा को पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कुछ समय आईपीएल से ब्रेक लेकर WTC फाइनल के लिए तैयारी करने की सलाह दी थी। गौरतलब हैं कि भारतीय टीम को 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल में WTC फाइनल खेलना है। अगर रोहित शर्मा इसी तरह खराब फॉर्म में रहे तो भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

 

यहां देखिए श्रीकान्त के बयान पर फैंस के रिएक्शन

 

भारत-पाकिस्तान ODI World Cup 2023 IND vs PAK ODI 2023

वनडे वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी ने भारतीय बोर्ड के सामने रखी शर्त, ‘लिखित गारंटी के बाद ही होगा भारत-पाक मुकाबला’

GT VS LSG रिद्धिमान साहा

“हार्दिक ने बड़े भाई की बैंड बजाने के लिए गुंडे लाए हैं” रिद्धिमान साहा की ताबड़तोड़ पारी पर आई MEMES की बाढ़