in

“Chale to chand tak nahi to jh**t tak” शुभमन गिल के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस ने जमकर लताड़ा, देखें रिएक्शन

शुभमन गिल पर कप्तान ने जताया था भरोसा 

IND vs WI, 3rd T20: शुभमन गिल
IND vs WI, 3rd T20:

IND vs WI, 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है।भारत  के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग 50 रन की शुरुआती साझेदारी करने में सफल रहे।

हार्दिक पंड्या ने पावरप्ले में स्पिनरों को गेंद सौंपी और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उस दौरान 38 रन बनाने में सफल रहे। मेयर्स अंततः अक्षर पटेल का शिकार बने जबकि जॉनसन चार्ल्स को कुलदीप यादव ने आउट किया। इसके बाद निकोलस पूरन ने विपक्षी टीम पर आक्रमण किया लेकिन कुलदीप ने उन्हें उतना नुकसान करने से रोक दिया जितना उन्होंने पिछले दो मैचों में किया था।

इसके बाद कप्तान रोवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज के लिए अहम पारी खेली और उन्होंने टीम को 20 ओवर में 159/5 का स्कोर बनाने में मदद की। पॉवेल 19 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs WI, 3rd T20: टीम इंडिया की शुरुआत खराब

हार्दिक पांडया ने आज प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया था और फैंस यह सोच रहे थे की आखिर उनका यह फैसला कितना कामयाब होगा। दरअसल, टीम में आज ईशान किशन को बाहर कर यशस्वी जायसवाल को मौका दिया। यह जायसवाल का टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू मैच है। हालांकि, वह इसे यादगार बनाने में नाकाम रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शुरुआत से ही आक्रमक क्रिकेट खेलने का प्लान बनाया था। लेकिन यशस्वी जायसवाल ओबेद मैककॉय के शिकार हुए और 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए।

शुभमन गिल पर कप्तान ने जताया था भरोसा

पिछले 2 मैचों में खराब प्रदर्शन करने के बाद भी कप्तान हार्दिक पांडया ने शुभमन गिल पर तीसरे मैच में भरोसा जताया। हालांकि, गिल ने इस मौके को भी गंवा दिया। उन्होंने 11 गेंदों में 6 रन बनाए और टीम को मुसीबत के समय में छोड़कर जल्द ही पवेलियन लौट गए।

गिल के फिर फ्लॉप होने पर भड़के फैंस

 

 

IND vs WI, 3rd T20

शुभमन गिल के साजिश का शिकार हुए यशस्वी जायसवाल, आखिरी क्यों इंटरनेट पर मची भसड़!

IND vs WI, 3rd T20

“Ijjat ke L**de lagne se bach gye” भारत ने करो या मरो मुकाबले में हासिल की जीत, ट्विटर पर आई Memes की बाढ़