चेन्नई की मुंबई पर रोमांचक जीत, 'बेस्ट फिनिशर इन द वर्ल्ड' धोनी की बल्लेबाजी देख कुछ इस तरह आई सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं

इंडियन टी-20 लीग 2022 में मुंबई को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने उसे 3 विकेट से हराया।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni. (Image Source: BCCI/IPL)

MS Dhoni. (Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन टी-20 लीग 2022 में मुंबई की टीम को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने 3 विकेट से हरा दिया। धोनी ने आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए।

Advertisment

20वें ओवर में धोनी ने किया कमाल

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ओवर की पहली गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें डैनियल सैम्स ने आउट किया। फिर बल्लेबाजी करने मिचेल सैंटनर भी 11 रन बनाकर चलते बने। हालांकि रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू ने चेन्नई की पारी संभाली।

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। 9वें ओवर में उथप्पा 30 रन के निजी स्कोर पर उनादकट का शिकार बने। बढ़ने रन रेट के दबाव में शिवम दुबे और रायुडू भी आउट हो गए। शिवम ने 13 और रायुडू ने 40 रनों का पारी खेली। जडेजा (3) के आउट होने के बाद धोनी और प्रिटोरियन ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने तेज बल्लेबाजी करनी शुरू की। चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। उनादकट ने पहली ही गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस (22) को एलबीडब्ल्यू किया। अगली गेंद पर ब्रावो ने सिंगल लिया। इसके बाद धोनी ने आखिरी के चार गेंदों पर 16 रन बनाते हुए चेन्नई को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई। धोनी ने 13 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए।

Advertisment

मुकेश चौधरी ने मुंबई को दिए शुरुआती झटके

इससे पहले चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में मुकेश चौधरी ने दो झटके दिए। रोहित शर्मा और इशान किशन दोनों बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। डेवाल्ड ब्रेविस (4) के रूप में चेन्नई को तीसरी सफलता मिली।

हालांकि मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने एक छोटी सी साझेदारी की। सूर्यकुमार 32 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं अपना पहला मैच खेल रहे ऋतिक शौकीन ने 25 गेंदों में 25 रन बनाए। मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन एक छोर से टिके तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने एक सम्मानजक स्कोर बनाया।

मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जबकि ब्रावो को 2 विकेट मिला।

Advertisment

यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Twitter Reactions Rohit Sharma Ravindra Jadeja Chennai