Advertisment

चेन्नई फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, क्या टीम से बाहर होने की नौबत आ गई?

चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर रवींद्र जडेजा को अनफॉलो कर दिया है, जिससे फ्रेंचाइजी के साथ जडेजा के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Ravindra Jadeja (Source: BCCI/IPL)

Ravindra Jadeja (Source: BCCI/IPL)

इंडियन टी-20 लीग के 2022 संस्करण में चेन्नई की टीम अपने रुतबे के मुताबिक नहीं खेली है। टीम ने अपने 11 मैचों में से केवल चार मैच में जीत हासिल की है और इस समय वह अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि गत चैंपियन के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है, यदि वे अपने बाकी मैच जीतते हैं।

Advertisment

बता दें कि एमएस धोनी ने इस संस्करण की शुरुआत से पहले चेन्नई की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी। दुर्भाग्य से ऑलराउंडर जडेजा टीम के लिए मैच जिताने में सक्षम नहीं हुए। उनकी कप्तानी में टीम ने एक भी मुकाबला नहीं जीता। साथ ही वह अपने पुराने अंदाज में नजर नहीं आए। इसका नतीज रहा कि जडेजा ने दोबारा धोनी को कप्तानी सौंपने का फैसला किया।

फ्रेंचाइजी ने जडेजा को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

उन्होंने पिछले महीने के अंत में धोनी को वापस कमान सौंप दी। हालांकि, इस बीच चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर रवींद्र जडेजा को अनफॉलो कर दिया है। इसने फ्रेंचाइजी के साथ जडेजा के भविष्य पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कई प्रशंसकों ने ऑलराउंडर को अनफॉलो करने वाले स्क्रीनशॉट को ट्विटर पर शेयर किया।

 

पिछले संस्करण के दौरान इसी तरह की घटना देखी गई थी जब हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने ऐसी परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद वॉर्नर फ्रेंचाइजी से अलग हो गए। डेविड वॉर्नर फिलहाल दिल्ली के लिए खेल रहे हैं।

 

इस बीच धोनी ने जडेजा के कप्तानी को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि कप्तानी ने जडेजा के प्रदर्शन को प्रभावित किया। धोनी ने कहा, मुझे लगता है कि पिछले सीजन में जडेजा को पता था कि वह इस साल कप्तानी करेंगे। पहले दो मैचों के लिए मैंने उनके काम में मदद की। बाद में उन्हें अकेले करने दिया। मैंने जोर देकर कहा कि वह अपने फैसले और उनके लिए जिम्मेदारी खुद लेंगे।

Cricket News General News T20-2022 Ravindra Jadeja Chennai INDIAN PREMIER LEAGUE 2023