/sky247-hindi/media/post_banners/CwBbgLKg5CU2tTrSqyFm.jpg)
Dhoni : इंडियन टी-20 लीग के पहले सीजन के बाद से, एमएस धोनी (Dhoni) चेन्नई टीम का नाम और चेहरा रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने चार इंडियन टी-20 लीग खिताब जीते, लेकिन उन्होंने 5 फाइनल मुकाबले भी हारे हैं। बता दें कि, चेन्नई केवल दो बार साल 2020 और 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है।
टीम को प्लेऑफ और फाइनल तक पहुंचाने में धोनी की निरंतरता काबिले तारीफ है। उन्होंने अपना आखिरी खिताब साल 2021 सीजन में जीता था। वहीं, अब धोनी साल 2023 में फिर से चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट का 16वां संस्करण 41 वर्षीय धोनी को कुछ व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका देगा। गौरतलब है आज लखनऊ के साथ खेले जानें वाले इस मैच में वह रिकार्ड तोड़कर इतिहास रचेंगे-
# धोनी (Dhoni) : 250 छक्के मारने का रिकार्ड
/sky247-hindi/media/post_attachments/8AWS78NfolK3qY9WeLdL.png)
टूर्नामेंट की तैयारी करते हुए चेन्नई टीम ने सोशल मीडिया पर धोनी के छक्के मारते हुए वीडियो शेयर किए थे जिसे फैंस ने काफी सराहा था। उस वीडियो में फैंस ने धोनी के डोले शोले भी देखें थे और कहा था कि इस बार गेंदबाजों की खैर नहीं।
टूर्नामेंट में फिलहाल धोनी (Dhoni) के नाम 230 छक्के मारने का रिकार्ड दर्ज है और इसके साथ ही वह इंडियन टी-20 लीग के चौथे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें कि मुंबई फ्रेंचाईजी के कप्तान रोहित शर्मा के बयान 240 छक्के मारने का रिकार्ड है और वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। लीग में कोई भी बल्लेबाज 250 छक्के नहीं जड़ पाया है। ऐसे में धोनी को सिर्फ 20 छक्कों की जरूरत है और ऐसा करते ही वह लीग के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे जिसने 250 छक्के जड़े हैं।
# धोनी 5000 रन क्लब में पहुंचने वाले हैं
/sky247-hindi/media/post_attachments/1EeupPKokkrGS9f8X1FJ.png)
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में धोनी (Dhoni) ने अपनी 206 पारियों में 4992 रन बनाए हैं और 5000 रन पूरे करने से केवल 8 रन ही दूर हैं। 5000 रन पूरे करते ही धोनी लीग के इतिहास के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे जिसने यह बेंचमार्क तोड़ा।
इसके अलावा, अगर एमएस धोनी आगामी सीजन में कम से कम 185 रन बनाने में सफल रहते हैं तो, वह एबी डिविलियर्स के 5,162 रनों के रिकॉर्ड को पार कर जाएंगे और टूर्नामेंट के इतिहास में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बन जाएंगे।