in

विराट कोहली विवाद पर पहली बार सामने आए मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा, बयान में सब कुछ किया साफ

चेतन शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा की।

Virat Kohli
Virat Kohli ( Image Credit: Twitter)

भारत के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट कोहली ने कहा था कि उनसे टी-20 कप्तानी को नहीं छोड़ने का अनुरोध किसी ने नहीं किया था। वहीं इसके विपरीत बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्होंने विराट कोहली से टी-20 कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और यह विवाद के रूप में बदल गया। वहीं अब शुक्रवार को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा इस पूरे मामले में खुलकर सामने आये हैं।

चेतन शर्मा ने विराट कोहली विवाद पर पहली बार अपनी बात मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस विवाद के बारे में बहुत सारे सवालों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बैठक में कोहली के पद छोड़ने के फैसले से हर कोई हैरान था। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय सभी ने विराट को फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहा। चेतन शर्मा ने यह भी बताया कि सभी को लगा कि विश्व कप के पहले इस तरह के कदम से टीम का अभियान प्रभावित हो सकता है।

किसी के बीच कोई कम्यूनिकेशन गैप नहीं

उन्होंने कहा, ‘विश्व कप आने के साथ कोहली के टी-20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने के फैसले ने हमें चौंका दिया। बैठक में सभी ने कहा कि आपको अपने फैसले के बारे में सोचना चाहिए और हम विश्व कप के बाद इस बारे में बात कर सकते हैं। हम सभी को लगा कि इससे विश्व कप पर असर पड़ेगा।’

चेतन शर्मा ने मीडिया से भी आग्रह किया वे किसी तरह का विवाद पैदा न करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियो, बोर्ड, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के बीच कोई कम्यूनिकेशन गैप नहीं है। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर अफवाहों पर भी कहा कि उनके बीच सब कुछ ठीक है। सीमित ओवरों की कप्तानी के बारे में मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें चयनकर्ताओं के फैसले के बारे में बताया था।

चेतन शर्मा ने आगे कहा, रोहित और विराट बिल्कुल ठीक हैं और वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए एक साथ योजनाएं बनाते हैं। वे एक साथ खाते हैं, एक साथ बैठते हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि 2021 में सभी विवादों को एक तरफ रख दें और 2022 में टीम इंडिया का समर्थन करें। हमारी चयन बैठक खत्म होते ही मैंने विराट कोहली को फोन किया। मैंने उन्हें बताया कि हमें सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक कप्तान चाहिए। वह हमसे सहमत थे।’

Patna Pirates vs Bengal Warriors. (Photo Source: Twitter)

प्रो कबड्डी लीग 2021: तमिल थलाइवाज ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज की, पटना पाइरेट्स ने हराया बंगाल वॉरियर्स को

प्रो कबड्डी लीग 2021: नवीन एक्सप्रेस पर सवार दबंग दिल्ली की नजरें अजय शुरुआत को कायम रखने पर होंगी