Advertisment

2023 एशिया कप को लेकर गहराया विवाद, PCB प्रमुख नजम सेठी ने ट्वीट कर जय शाह पर कसा तंज

नजम सेठी ने एसीसी स्ट्रक्चर्स और कैलेंडर 2023-24 को एकतरफा रूप से प्रस्तुत करने के लिए जय शाह पर तंज कसा है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Najam Sethi and Jay Shah (Image Credit- Twitter)

Najam Sethi and Jay Shah (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान की टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जबकि दूसरी तरफ टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। भारत इस साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। उससे पहले पाकिस्तान में एशिया कप 2023 का आयोजन होना है।

Advertisment

हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने साफ-साफ कह दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। उन्होंने ये भी कह दिया है कि एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाए। इस पर जवाब देते हुए पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा था कि अगर भारत खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकती है।

बहरहाल, इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और उनकी जगह नजम सेठी ने पदभार संभाला। इस बीच 5 जनवरी को जय शाह ने एक ट्वीट किया किया, जिसमें उन्होंने 2023 और 2024 में एशियाई क्रिकेट के सभी कार्यक्रम शेयर किए।

जय शाह ने कैलेंडर 2023-24 के कार्यक्रम किए शेयर

 

हालांकि, पीसीबी के नए चेयरमैन नजम सेठी को यह तरीका पसंद नहीं आया। इसलिए, उन्होंने ट्वीट करते हुए जय शाह पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, एसीसी स्ट्रक्चर्स और कैलेंडर 2023-24 को एकतरफा रूप से प्रस्तुत करने के लिए जय शाह को धन्यवाद, विशेष रूप से एशिया कप 2023 से संबंधित जिसके लिए इवेंट होस्ट है।'

नजम सेठी ने ट्वीट में लिखा, 'जब आप इसमें हों, तो आप हमारे PSL 2023 के स्ट्रक्चर्स और कैलेंडर भी पेश कर सकते हैं! त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जाएगी।' उन्होंने जय शाह पर बिना किसी परामर्श के स्ट्रक्चर्स शेयर करने का आरोप लगाया। बता दें कि पाकिस्तान इस साल एशिया कप की मेजबानी करने वाला है।

 

आपको बता दें कि जय शाह द्वारा शेयर किए गए स्ट्रक्चर्स में एशिया कप के लिए मेजबानी की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें सभी महाद्वीपीय टूर्नामेंट शामिल थे। टूर्नामेंट के लिए केवल सितंबर विंडो प्रदान की गई है।

Cricket News India General News Asia Cup 2023 Pakistan