/sky247-hindi/media/post_banners/djXP0TBrvqQ9XAG3aC4M.jpg)
Lata Mangeshkar (Image source: Twitter)
भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। वीरेंद्र सहवाग, संजय मांजरेकर, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, मिताली राज, विराट कोहली समेत अन्य क्रिकेट हस्तियों ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उनके निधन पर देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है।
सुबह लगभग 8 बजे ली अंतिम सांस
बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह लगभग 8 बजे अंतिम सांस ली, जहां उन्हें भर्ती कराया गया था। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। वह अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि, कल उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अंतिम समय में वेंटिलेटर पर रखा गया था। सूचना थी कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और आखिरकार रविवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लता दीदी जैसा कोई और नहीं होगा। एक युग का अंत। कोकिला स्वर और भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने अपना नश्वर शरीर को छोड़ दिया, लेकिन वह संगीत के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के दिलों में जीवित रहेंगी। उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो। ओम शांति।'
पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने भी लता मंगेशकर के निधन पर ट्वीट करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्टार क्रिकेटर ने कहा कि लता मंगशेकर के गीतों ने लाखों लोगों को छुआ। उन्होंने ट्वीट किया, 'लता जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके मधुर गीतों ने दुनिया भर में लाखों लोगों को छुआ। सभी संगीत और यादों के लिए धन्यवाद। परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'
दशकों तक लोगों के दिलों पर किया राज
बता दें कि लता मंगेशकर को भारत की कोकिल भी कहा जाता है। लता जी ने अपने मधुर आवाज से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया है। वह बॉलीवुड की एक लोकप्रिय गायिक रही हैं। दुनिया भर के भारतीय प्रशंसकों द्वारा हमेशा यह माना जाता रहा है कि लता मंगेशकर की आवाज से ज्यादा मधुर कोई आवाज नहीं हो सकती। कला के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं।
महान गायिका को क्रिकेटरों ने श्रद्धांजलि दी-
The goddess is no more. Leaving behind her ‘genius’ for us to keep enriching our lives by. RIP Lata Mangeshkar 🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) February 6, 2022
Deeply saddened by the passing away of Bharat Ratna Lata Didi. Your legacy will live on forever in our lives and in our hearts. Rest in peace. Om Shanti 🙏
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) February 6, 2022
Deepest condolences on the passing of #LataMangeshkar Her legendary voice will continue to inspire.🙏🏽
— Anil Kumble (@anilkumble1074) February 6, 2022
Deeply saddened by hearing the news of passing away of Legendary singer Lata Mangeshkar.
— Dimuth Karunarathna (@IamDimuth) February 6, 2022
Rest in peace 🙏🙏#LataMangeshkar#RIPpic.twitter.com/8R5KumhU9e
Legends live for eternity! No one will ever be like her! #LataMangeshkarpic.twitter.com/qk5eFX5qcf
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 6, 2022
लता जी के निधन के बारे मे सुनकर बहुत दुख हुआ। आपकी आवाज़ हमारे दिलो मे हमेशा ज़िंदा रहेंगी 🙏🙏🙏 कोटि कोटि प्रणाम #LataMangeshkar जी pic.twitter.com/tRGMQOGRgj
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 6, 2022
We have lost the Nightingale of India.
— DK (@DineshKarthik) February 6, 2022
Deeply saddened to learn about the demise of the legend Lata Mangeshkar ji. The melody of her voice shall echo through centuries!
Rest in peace 🙏 pic.twitter.com/mU1XCCpPzU
Extremely saddened by the demise of the Nightingale of India, Lata Mangeshkar ji. A big loss for India. Her magical voice shall remain immortal.
— Mithali Raj (@M_Raj03) February 6, 2022
Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/qfy8QDC77n
नाम गुम जाएगा
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 6, 2022
चेहरा ये बदल जायेगा
मेरी आवाज़ ही पहचान है
गर याद रहे
We'll forever remember your immortal voice Lata ji 🙏🏻 Deeply saddened by the news. Heartfelt condolences to her family and friends 🙏🏻 pic.twitter.com/KclnKofuS4
There will never be another Lata Didi. End of an era as a Nightingale and jewel of India, Bharat Ratna #LataMangeshkar ji leaves her mortal body, but she will live on in the hearts of generations to come through her soul stirring music. May her soul attain Sadgati. Om Shanti 🙏🏼 pic.twitter.com/uEvoU14w9A
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) February 6, 2022
Deeply saddened to hear about the demise of Lata ji. Her melodious songs touched millions of people around the world. Thank you for all the music and the memories. My deepest condolences to the family & the loved ones. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2022
Your music touched our soul and made us smile. Rest in Peace Lata Mangeshkar Ji. Your legacy will inspire generations to come. 🙏 pic.twitter.com/Z5xOcHNmjo
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 6, 2022
Unbelievably sad… Deepest condolences to the family. Thank you for all the amazing memories #RIP#LataMangeshkar
— Ajit Agarkar (@imAagarkar) February 6, 2022
The Nightingale of India ,a voice which has resonated with, brought joy and happiness to millions around the world leaves. Heartfelt Condolences to her family and fans. Om Shanti 🙏#LataMangeshkarpic.twitter.com/O6gWb27x3s
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 6, 2022