111 महीने बाद अपने परिवार से मिला यह भारतीय क्रिकेटर, मां को देखकर हुआ भावुक!

क्रिकेटर कार्तिकेय सिंह ने एक खास पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार और मां से 9 साल बाद मिले हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Image Credit : Kartikeya Singh/Twitter)

(Image Credit : Kartikeya Singh/Twitter)

इंडियन टी-20 लीग के 2022 संस्करण में मुंबई के लिए खेलने वाले कार्तिकेय सिंह अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भले ही मुंबई ने सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन कार्तिकेय सिंह ने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया। उन्होंने हाल में एक खास पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार से 9 साल बाद मिले हैं।

Advertisment

इस पोस्ट की खास बात ये है कि कार्तिकेय सिंह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने मां के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अपने परिवार और मां से 9 साल और 3 महीने बाद मिला। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ हूं।' बता दें कि कार्तिकेय को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद है और जब उन्होंने अपना घर छोड़ा तो यह तय किया कि जब तक क्रिकेट में कुछ कर नहीं लेंगे तब तक घर नहीं जाएंगे।

पिता से किया था क्रिकेटर बनकर घर लौटने का वादा

कार्तिकेय सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में हुआ और उनके पिता पुलिस में सिपाही थे। कार्तिकेय को अपना सपना पूरे के दौरान काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें मजदूरी भी करनी पड़ी थी। कार्तिकेय ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह दिल्ली जा रहे थे तो पिता से ये वादा किया था कि जब तक वह क्रिकेटर नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटेंगे।

Advertisment

आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और इंडियन टी-20 लीग 2022 में उन्हें मुंबई की ओर से खेलने का मौका मिला। फ्रेंचाइजी ने उन्हें चोटिल अरशद खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर  20 लाख में साइन किया था। कार्तिकेय ने इस मौके को दोनों हाथ से लपका। अपने पहले ही मैच में राजस्थान के खिलाफ काफी किफायती गेंदबाजी की।

इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक केवल 12 मुकाबले खेले हैं औ इस 55 विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही टी-20 में उनके नाम 14 विकेट दर्ज है।

Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India