Advertisment

सचिन तेंदुलकर के 49वें जन्मदिन पर गौतम गंभीर समेत अन्य क्रिकेटर्स ने दी शुभकामनाएं

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर मास्टर ब्लास्टर को दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर मास्टर ब्लास्टर को दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1989 में 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 24 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की और साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Advertisment

सचिन तेंदुलकर अगर आज भी क्रिकेट के मैदान में खेलने उतर जाए, तो मैदान में 'सचिन सचिन' के नारे लगने शुरू हो जाए। वह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं। भारत के लिए टेस्ट और वनडे प्रारूप में उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाए हैं, आने वाले समय में उसे तोड़ने में बाकी क्रिकेटरों को काफी वक्त लग जाएंगे।

अपने समय में सचिन तेंदुलकर ने वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्राथ, शोएब अख्तर, कर्टली एम्ब्रोस, मुथैया मुरलीधरन जैसे महानतम गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने 2011 विश्व कप में भारत की जीत में भी एक बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि यह टूर्नामेंट सचिन का आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था।

2014 में सचिन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया

Advertisment

रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर हर दूसरे क्रिकेटर से काफी आगे हैं और उनके करीब पहुंचना शायद कभी भी आसान न हो। उन्होंने सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 664 मैच खेले हैं और 34000 से अधिक रन बनाए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ही थे।

भारतीय क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से उन्हें 2014 में सम्मानित किया गया। वह संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। फिलहाल वह इंडियन टी-20 लीग 2022 में मेंटोर के रूप में मुंबई टीम के साथ हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर साथी खिलाड़ियों ने ट्विटर का सहारा लिया और उन्हें बधाई संदेश भेजे।

ट्विटर पर लगा बधाईयों का तांता-

 

Cricket News India General News Sachin Tendulkar