Advertisment

"दुनिया हिलाने वाले अब बैठ कर..." मुंबई इंडियंस की घटिया बल्लेबाजी पर आई MEMES की बाढ़

CSK vs MI : आईपीएल (IPL) 2023 का 49 वां मुकाबला आज सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
CSK vs MI

CSK vs MI : आईपीएल (IPL) 2023 का 49 वां मुकाबला आज सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। चेन्नई और मुंबई के मैच को आईपीएल (IPL) का ‘El Clasico’ मैच माना जाता है। ऐसा ही हमें पहली पारी तक देखने को भी मिला।

Advertisment

चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई पिछले कुछ मैचों से एकदम घातक बल्लेबाजी करते हुए आ रही थी, लेकिन इस मैच में उसके सभी अहम बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर चेन्नई के सामने 140 रनों का आसान लक्ष्य रखा।

मुंबई की तरफ से सिर्फ नेहाल वढेरा ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 गेंदों में 64 रन बनाए। उसके बाद सूर्यकुमार यादव और ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रमशः 26 और 20 रन बनाए। इनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज 10 रन के स्कोर को पार तक नहीं कर पाया।

CSK vs MI : मुंबई की खराब बल्लेबाजी पर फैंस ने जमकर लिए मजे

 

मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप

टीम के लिए आज रोहित शर्मा की जगह कैमरन ग्रीन और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, यह जोड़ी पूरी तरह से फेल हुई। मुंबई इंडियंस को पहला झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा। वह 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आए। मुंबई इंडियंस की पुरानी सलामी बल्लेबाजी जोड़ी को देखकर फैंस काफी उत्सुक हुए, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं चली। दीपक चाहर ने एक ही ओवर में इशान किशन (7) और रोहित शर्मा (0) को आउट कर मुंबई की कमर तोड़ दी।

हालांकि, नेहाल वढेरा ने पारी को स्थिर किया और सूर्यकुमार यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। टीम को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव और पांचवां झटका नेहाल के रूप में लगा। नेहाल के आउट होने तक टीम 123 रन बना चुकी थी। हालांकि, उसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सका और मुंबई बस 139 रन ही बना सकी।

चेन्नई के लिए दीपक चाहर और तुषार पांडे ने 2-2 विकेट लिया, तो वहीं मथीशा पथिराना ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।

Cricket News General News Rohit Sharma Chennai INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Indian Premier League