in

DC vs RCB: “और करो उंगली” फिलिप साल्ट की धुआंधार पारी पर आई Memes की बाढ़

फिलिप सॉल्ट ने 45 गेंदो का सामना करते हुए 8 चौके और 6 छक्को की मदद से 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

फिलिप साल्ट DC vs RCB

DC vs RCB: आईपीएल (IPL) 2023 का 50वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा था।

दिल्ली कैपिटल्स ने 16.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली है। फिलिप सॉल्ट ने 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई है।

DC vs RCB:  फिलिप सॉल्ट ने खेली शानदार पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को झटका जल्दी लगा था। कप्तान डेविड वॉर्नर 14 गेंदो में 22 रन बनाकर जोश हेजलवुड के हाथों छठे ओवर में आउट हो गए।

जिसके बाद मिचेल मार्श और फिलिप सॉल्ट के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श ने 26 रनों की पारी खेल अहम योगदान दिया। फिलिप सॉल्ट ने 45 गेंदो का सामना करते हुए 8 चौके और 6 छक्को की मदद से 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

जिसके बल पर दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की चौथी जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवंत रखी है। फिलिप सॉल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 गेंदो में 59 रनों की शानदार पारी खेली थी।

DC vs RCB:  फिलिप सॉल्ट की बल्लेबाजी पर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

 

पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 के शुरूआती पांच मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद टीम ने वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को 5 रनों से शिकस्त देकर शानदार खेल दिखाया था।

उसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत दर्ज कर दो अहम अंक अर्जित कर लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स अब 10 मैचों में 4 जीत और 8 अंको के साथ नौवें पायदान पर आ गई है।

Virat-Kohli-and-Gautam-Gambhir

गौतम गंभीर से झगड़े के बाद भारी जुर्माने से नाराज कोहली ने भारतीय बोर्ड के अधिकारियों को लिखा लेटर

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम की, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने