Indian T20 League 2022 : डालिए एक नजर दिल्ली बनाम मुंबई और पंजाब बनाम बैंगलोर के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर

इंडियन टी-20 लीग 2022 में अपने अभियान की शुरूआत करने वाली दिल्ली-मुंबई और पंजाब-बैंगलोर के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालिए।

author-image
Justin Joseph
New Update
Mumbai Indians

(Photo Credit BCCI/Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2022 में मुंबई और दिल्ली की टीमें रविवार 27 मार्च को मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। रोहित शर्मा मुंबई की अगुवाई करेंगे, जबकि रिषभ पंत दिल्ली की कमान संभालेंगे। दिल्ली की टीम लीग की मजबूत टीमों में से एक मानी जा रही है। इस टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। दिल्ली की टीम पिछले दो सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वे इंडियन टी-20 लीग 2020 के सीजन में पहली बार फाइनल में पहुंचे, जहां उनका सामना मुंबई से हुआ। हालांकि वे फाइनल मैच में मंबई से हार गए।

Advertisment

दिल्ली बनाम मुंबई हेड-टू-हेड

इंडियन टी-20 लीग में दिल्ली और मुंबई के बीच हेड-टू-हेड अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 14 मुकाबले जीते हैं। इंडियन टी-20 लीग 2021 के पिछले सीजन में दिल्ली ने दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को मात दी थी।

मैच खेले दिल्ली की जीत मुंबई की जीत टाई कोई परिणाम नहीं
30 14 16 0 0
Advertisment

ऑल टाइम परफार्मेंस

इंडियन टी-20 लीग में दोनों टीमों के बीच टी-20 मैचों के बल्लेबाजी आंकड़ों की बात करें तो रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक 684 रन बनाए हैं, इसके बाद वीरेंद्र सहवाग (375), कायरन पोलार्ड (360) और श्रेयस अय्यर (359) का नंबर आता है। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा (22), हरभजन सिंह (21) और जसप्रीत बुमराह (20 विकेट) शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं।

पिछले सीजन में मुंबई बनाम दिल्ली

Advertisment

मुंबई और दिल्ली के बीच आखिरी भिड़ंत इंडियन टी-20 लीग के 46वें मैच में शारजाह में हुई थी। जहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई ने 20 ओवरों में केवल 8 विकेट पर 129 रन बनाए, जिसमें अवेश खान और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने क्रमशः 26 और 33 रन बनाकर दिल्ली को चार विकेट से मैच जीता दिया।

पंजाब बनाम बैंगलोर हेड-टू-हेड

पंजाब और बैंगलोर के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब का बैंगलोर की टीम पर दबदबा है। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 15 मैच जीते हैं, जबकि बैंगलोर को 13 मुकाबलों में जीत मिली है।

मैच खेले पंजाब की जीत बैगलोर कीजीत टाई कोई परिणाम नहीं
28 15 13 0 0

पिछले सीजन में पंजाब बनाम बैंगलोर

पिछले सीजन में 30 अप्रैल 2021 को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने बैंगलोर को 34 रन से हराया था। वहीं लीग चरण के दौरान दोनों के बीच दूसरा मुकाबला शारजाह में 30 सितंबर 2021 को खेला गया, जहां बैंगलोर ने 6 रन से पंजाब को पटखनी दी।

Punjab INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News T20-2022 Bangalore Mumbai Delhi