सदस्यता लें
  • Cricket
  • IND vs ENG
  • IPL
  • PSL
  • WPL
  • WWE
  • Web-stories
  • Dream11 Predictions
  • English
  • Bangla
ad_close_btn
  • Cricket
  • India vs England 2024
  • IPL
  • Women's Premier League 2024
  • WWE
  • Pakistan Super League 2024
  • eSports
  • Kabaddi
  • Web-stories
  • South Africa vs India 2023

Powered by :

आपने न्यूज़लेटर की सफलतापूर्वक सदस्यता ले ली है.
Cricket

युजवेंद्र चहल और धनश्री के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

author-image
Justin Joseph
24 Aug 2022 09:13 IST

Follow Us

New Update
युजवेंद्र चहल और धनश्री के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों धनश्री द्वारा चहल सरनेम हटाने और फिर युजवेंद्र के कन्फ्यूज करने वाले पोस्ट ने अटकलों के बाजार को हवा दिया कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।

Advertisment

हालांकि, सभी अटकलों को धता बताते हुए चहल ने अपने रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही सभी अफवाहों को खत्म किया। उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है और उनका तलाक नहीं हुआ है।

इस बीच चहल-धनश्री की जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर किया, जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। यह वीडियो देखते ही जमकर वायरल हो गया। इस फनी वीडियो में धनश्री मजाकिया अंदाज में ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि वो एक महीने के लिए मायके जा रही हैं। फिर क्या था इस बात को सुनकर चहल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वो नाचने लगते हैं।

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

Advertisment

इससे पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक लंबा पोस्ट किया और प्रशंसकों को चोट के बारे में बताया, जो उसे कुछ दिन पहले लगी थी। पोस्ट में धनश्री ने बताया है कि वो काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनके घुटने पर चोट लग गई थी और वो अपनी लास्ट रील बनाने के दौरान चोटिल हुई थीं, लेकिन उसके बाद से वो काफी दर्द से पीड़ित हैं। इस वक्त डांस करना तो दूर रोजमर्रा के जरूरी काम भी नहीं कर पा रही हैं। यही वजह है कि उनका ट्रीटमेंट जारी है।

बता दें कि युजवेंद्र चहल जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा नहीं थे। वे इस महीने 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2022 के दौरान एक्शन में दिखेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

Cricket News Yuzvendra Chahal General News India
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
logo

यह भी पढ़ें
Read the Next Article
Latest Stories
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Latest Stories
Latest Stories
    Powered by


    Subscribe to our Newsletter!




    Powered by
    भाषा चुने
    हिन्दी
    English
    Bangla

    इस लेख को साझा करें

    यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
    वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

    Facebook
    Twitter
    Whatsapp

    कॉपी हो गया!