Advertisment

धोनी ने IPL से किया संन्यास का ऐलान!, अब इन 3 क्रिकेट लीग में खेलते आएंगे नजर

Read to find out MS Dhoni may be play these 3 league after retired from Ipl - आईपीएल से संन्यास लेने के बाद धोनी इन 3 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।

author-image
Joseph T J
New Update
MS Dhoni (Image Source: X/Twitter)

Mahendra Singh Dhoni

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले हाफ का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) शायद आईपीएल का यह अपना आखिरी सीजन खेलेंगे। चेन्नई को पिछले सीजन ट्रॉफी दिलाने के बाद धोनी (Dhoni) ने कहा कि वो फैंस के लिए एक और सीजन खेलना चाहते हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने एक और सीजन खेलने की इच्छा व्यक्त की थी। 

Advertisment

धोनी ने आईपीएल के तुरंत बाद ही घुटने का ऑपरेशन करवा लिया। उसके बाद कुछ दिन वह पूरे तरह से फिट नहीं थे। पर अब वो इस आईपीएल के लिए वापस से प्रैक्टिस में जुट गए हैं। इस साल धोनी के पास ट्रॉफी बचाने की भी चुनौती होगी और टीम को अगले साल के लिए तैयार करने की भी चुनौती होगी। धोनी अगर इस सीजन के बाद संन्यास लेंगे तब वह इस लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। 

ये 3 लीगें जिसमें धोनी आईपीएल के बाद नजर आएंगे खेलते 

1. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket)

Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते दिखाई दे सकते हैं। इस लीग में वहीं क्रिकेटर खेलते हैं जो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके होते हैं। ऐसे में इस लीग में धोनी खेलते दिखाई दे सकते हैं। 

2. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series)

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में 8 टीमें हिस्सा लेती है। जिसमें भारत का भी एक टीम होता है। जिसकी कप्तानी सचिन तेंदुलकर करते हैं। धोनी युवाओं को रोड सेफ्टी के बारे में जगरूक करने के लिए भी इस लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। इसमें भी वहीं खिलाड़ी खेलते हैं जो क्रिकेट से संन्यास ले लिए होते हैं। ऐसे में अगर सचिन ने धोनी को पूछा को वह सचिन को मना नहीं कर पाएंगे। 

3. एशियन लीजेंड्स लीग (Asian Legends League)

एशियन लीजेंड्स लीग में एशिया की टीम खेलती है। इसमें भी वहीं खिलाड़ी खेलते हैं जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो। इसमें इंडियन रॉयल्स का नेतृत्व इरफान पठान करते हैं। अगर धोनी इस लीग में खेलने के लिए राजी हो जाते हैं तो वह एक बार फिर से कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे। उम्मीद है धोनी संन्यास के बाद इन लीग में खेलते दिखाई दें। 

MS Dhoni