धोनी ने परिवार संग कुछ इस अंदाज में मनाया नया साल, देखें वीडियो

नए साल से पहले परिवार संग आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

नए साल के मौके पर देशवासियों का जोश देखते ही बनता है। छोटा हो या बड़ा, बच्चे हो या बूढ़े हर कोई नए साल के जश्न में डूबा हुआ नजर आता है।

Advertisment

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नववर्ष की पूर्व संध्या पर पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में फिनिशिंग मास्टर के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी भी साल 2023 से पहले मस्ती करते हुए नजर आए हैं।

परिवार संग आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं धोनी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह, एमएस धोनी और बेटी जीवा धोनी भी नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते वक्त साक्षी धोनी ने लिखा 'हैप्पी न्यू ईयर 2023'

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एमएस धोनी परिवार संग न्यू ईयर की आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं। हालांकि साक्षी धोनी ने यह नहीं बताया है कि वह वीडियो कहां की है। लेकिन वीडियो में नजारा वाकई काफी ज्यादा शानदार है।

Advertisment

साक्षी की बेटी जीवा धोनी की बाहों में है और काफी मस्ती भरे अंदाज में आतिशबाजी को आसमान की तरफ देख रही है। बता दें कि जैसे ही साक्षी धोनी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर डाली तो फैंस इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो

वही आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताएं तो वह है अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि इंडियन T20 लीग में वह अभी भी खेलते हुए नजर आते हैं।

Advertisment

बता दें कि इंडियन T20 लीग के 16वें सीजन में वह चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे और धोनी ने यह घोषणा कर दी है कि लीग का यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा। खैर देखने लायक बात होगी के एम एस धोनी इस बार क्या कमाल करते हैं।

Cricket News MS Dhoni India General News