एमएस धोनी की किस गलती के कारण भारतीय टीम मुसीबत में, जानें पूर्व कप्तान पर क्या हैं आरोप?

एमएस धोनी (dhoni) को लेकर हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थी जहां पूर्व भारतीय कप्तान को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) एकेडमी में ...

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी (dhoni)

MS Dhoni (Image Credit :Twitter)

MS DHONI : 30 अक्टूबर 2022 को चल रहे 20-20 विश्व कप में टीम इंडिया पर्थ में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हार गई थी। भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके की थी। इसके बाद टीम ने नीदरलैंड्स को हराया था। ऐसे में प्रशंसक यह उम्मीद कर रहे थे कि पर्थ में भी भारत की जीत की गति जारी रहेगी।

Advertisment

लेकिन, रोहित शर्मा और उनकी टीम ऐसा करने में नाकाम रहें। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारी खेली। वह 46 गेंदों पर 59* रन बनाकर नाबाद रहे और साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई। हालांकि, इस मैच के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा दावा किया जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

“एमएस धोनी ने बाकी दुनिया को जो सिखाया है, हम उसकी वजह से परेशानी झेल रहे हैं।” : अजय जडेजा

क्रिकबज पर बातचीत के दौरान, अजय जडेजा ने कहा कि एमएस धोनी (MS DHONI) ने सभी को सिखाया कि दबाव में कैसे लक्ष्य का पीछा करना है। डेविड मिलर ने पर्थ में जो किया वह उसी का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि, "डेविड मिलर ने मैच में जो किया वह उन्हें दूसरे स्तर पर ले गया है। उन्होंने अपनी पारी में कोई भी शॉट अलग से नहीं खेले और न ही कुछ अलग जोड़ा।"

उन्होंने आगे कहा कि, "वह एकदम शांत होकर खेल रहे थे और विपक्ष के गलती करने का इंतजार कर रहे थे। एमएस धोनी ने बाकी दुनिया को जो सबक सिखाया है। हम इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।"

इसके साथ ही अजय जडेजा ने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के फैसले के बारे में भी बातें कही हैं।

उन्होंने कहा कि “ऐसा लगा जैसे रोहित शर्मा अपने रिसोर्स का अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे थे या वह किसी विशेष गेंदबाज को किसी विशेष स्थिति में इस्तेमाल करने के चक्कर में फंस गए थे। अर्शदीप सिंह टॉप पर तीन ओवर फेंक सकते थे। लेकिन शायद उन्होंने सोचा था कि फिर बैकएंड पर कौन संभालेगा।"

एमएस धोनी को लेकर हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थी जहां पूर्व भारतीय कप्तान को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) एकेडमी में अभ्यास करते हुए देखा गया था। वह इंडियन टी-20 लीग 2023 में अपनी चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए फिर से बतौर कप्तान एक्शन में होंगे।

T20 World Cup 2022 General News India Cricket News T20 World Cup MS Dhoni