Advertisment

"नए लौंडे कप्तान की चाटने के चक्कर में धोनी को..." पूर्व कप्तान को नीचा दिखाने वाले बयान पर आग बबूला हुए फैंस

इंडियन टी20 लीग का आगामी संस्करण 31 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। धोनी की चेन्नई उस दिन हार्दिक की गुजरात से भिड़ेगी,..

author-image
Manoj Kumar
New Update
हार्दिक पांडया एमएस धोनी

इंडियन टी-20 लीग 2023 को शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं और फैंस इंटरनेट और अपनी फ्रेंचाईजी टीमों को सपोर्ट करना शुरू कर चुके हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत  31 मार्च से होगी जिसमें पहला मुकबाला गत चैंपियन गुजरात और चेन्नई के बीच होगा।

Advertisment

एमएस धोनी चेन्नई का नेतृत्व कर रहे हैं और गुजरात की कमान हार्दिक पांडया के हाथों में हैं। गौरतलब है कि पिछले साल लीग में गुजरात फ्रेंचाईजी की एंट्री हुई थी और उन्होंने अपना पहला ही टूर्नामेंट शानदार तरीके से जीता था।

हार्दिक पांडया ने अपनी कप्तानी से सबको चौंकाया

हार्दिक पांड्या ने इंडियन टी20 लीग 2022 में अपनी कप्तानी क्षमताओं से सभी को चौंका दिया था। उन्हें नई फ्रेंचाइजी गुजरात का नेतृत्व करने का अवसर मिला और उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में कमाल कर दिया। महान नेतृत्व कौशल दिखाने के साथ-साथ उन्होंने पर्सनल प्लेयर के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Advertisment

उस सीजन में पंड्या ने 15 मैचों में आठ विकेट लेने के साथ ही 487 रन भी बनाए थे। दूसरी ओर, एमएस धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक के रूप में जाना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सभी उपलब्ध बड़े खिताब जीते हैं। उन्होंने चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए चार बार इंडियन टी20 लीग भी जीती है। अब, गुजरात के स्पिनर, आर साई किशोर ने दोनों को लेकर एक बयान दिया है जिसके बाद फैंस आग बबूला हो गए हैं। 

दोनों प्लेयर एक ही जैसे हैं - साई किशोर

इंडियन टी20 लीग का आगामी संस्करण 31 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। मौजूदा चैंपियन गुजरात अहमदाबाद में चेन्नई से भिड़ेगा। अब भिड़ंत से पहले, आर साई किशोर ने कहा: "हार्दिक और माही भाई चीजों को संभालने के तरीके में बहुत समान हैं। दोनों काफी शांत हैं। मैं हार्दिक के बारे में जिन चीजों की प्रशंसा करता हूं, वह उनकी सफलता और असफलताओं को समान रूप से संभालने की उनकी क्षमता है। वह कुछ ऐसा है जो उसके बारे में बहुत ही अनोखा है। वह काफी संतुलित खिलाड़ी हैं।"

फैंस यह बात सुनकर गुस्से में हैं और उन्होंने जमकर ट्रोल किया

 

Cricket News General News Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Gujarat