Advertisment

धोनी ने आगे इतने सालों के लिए साइन किया IPL कॉन्ट्रैक्ट! CSK कोच माइक हसी ने खोले राज...

धोनी (DHONI): आईपीएल 2023 अपने आखिरी चरण पर है और टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुँचने को लेकर घमासान मचा हुआ है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
DHONI धोनी चेन्नई

धोनी (DHONI): आईपीएल 2023 अपने आखिरी चरण पर है और टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुँचने को लेकर घमासान मचा हुआ है। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जो 15 पॉइंट्स लेकर बैठी है। शनिवार, 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली के साथ है। अगर वह आज यह मैच जीत जाते हैं तो वह टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएंगे। बता दें कि, गत चैंपियन गुजरात पहली टीम है जो टूर्नामेंट में क्वालीफाई कर चुकी है।

Advertisment

हालांकि, इस बीच CSK के कप्तान और भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। मामला वही है कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है या धोनी आने वाले 1-2 साल और खेलेंगे? इस बात को लेकर लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं और लोग एक के बाद एक करके अपने विचार साझा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मरने से पहले, धोनी का वो सिक्स देखना चाहता हूं…’, जानें किस दिग्गज क्रिकेटर की है यह आखिरी ख्वाहिश 

धोनी (DHONI) के रिटायरमेंट पर CSK बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान

Advertisment

बता दें कि, सीजन की शुरुआत से पहले इस बात पर काफी जोर दिया जा रहा था कि धोनी (DHONI) इस साल रिटायरमेंट ले लेंगे। लेकिन सीजन के बीच में धोनी ने कमेंटेटर को एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि आप मुझे इतनी जल्दी रिटायर करना चाहते हैं। इस बयान से फैंस के बीच उम्मीद की किरण पैदा हो गई है।

इस चिंगारी को आग बनाने का काम अब CSK के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने किया है। उनके बयान ने पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। आइए जानें हसी ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर क्या कहा है?

जानें कप्तान अगले कितने सालों तक खेलेंगे IPL!

हसी ने आगे यह विश्वास जताया कि धोनी अगले पांच वर्षों तक खेलना जारी रख सकते हैं। उन्होंने कहा है कि, "धोनी अभी भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, अभी भी ट्रेनिंग में आने और अपने खेल पर काम करने। इसके साथ ही गेंद को अच्छी तरह से हिट करने के लिए वह खुद को प्रेरित करते रहते हैं। वह अभी भी बड़े- बड़े छक्के लगा रहे हैं और वह उनकी पॉवर हिटिंग क्षमता का आनंद भी ले रहे हैं। वो अभी भी टीम में अपना योगदान दे रहे हैं तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि वह क्यों 5 साल तक नहीं खेल सकते हैं।"

हसी CSK के बल्लेबाजी कोच हैं और उनका यह बयान किसी तरफ इशारा कर रहा है। ऐसा जरूर हो सकता है कि एमएस धोनी और 5 साल तक IPL का हिस्सा रहे।

Cricket News General News Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Indian Premier League