फैंस के कहने पर धोनी ने किए ऐसे इशारे, तस्वीर इंटरनेट पर आई तो फैंस बोले "अश्लील है ये लौंडा"

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई को पांचवीं बार खिताब जिताया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS DHONI एमएस धोनी

हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस धोनी के साथ एक तस्वीर खिंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। हालांकि धोनी भी फैंस को उतना ही सम्मान देते नजर आते हैं। फिलहाल जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म एलजीएम के काम से चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान फैंस के कहने पर धोनी अनोखे पोज में तस्वीरें खिंचाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फैन के साथ अनोखा पोज देते नजर आए एमएस धोनी

Advertisment

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई को पांचवीं बार खिताब जिताया है। इस जीत के साथ चेन्नई सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई के बराबर पहुंच गई है। आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान धोनी ने कहा था कि चेन्नई के लिए उनके दिल में एक भावनात्मक लगाव है। पिछले कई सालों से चेन्नई की अगुवाई करने वाले धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म भी तमिल भाषा में ही बनाई है।

दरअसल जन्मदिन के कुछ दिन बाद धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई पहुंचे थे। इस बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी फैंस से घिरे हुए हैं और उनके साथ तस्वीरें ले रहे है। इस दौरान एक फैन ने धोनी से एक अनोखा पोज करने की बात कही तो धोनी ने फैन को निराश नहीं किया और उस अनोखे पोज में तस्वीरें खिंचवाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

गौरतलब है कि लेट्स गेट मैरिड करीब एक महीने पहले 7 जून को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। अब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये फिल्म खास है। क्योंकि धोनी ने एलजीएम मूवी को प्रोडूस ही नहीं किया है बल्कि इसका कांसेप्ट भी खुद से तैयार किया है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

Advertisment

यहां देखिए वायरल वीडियो पर फैंस के रिएक्शन

Twitter Reactions India Cricket News T20-2023 MS Dhoni