in

दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना के रेस्टोरेंट में नजर आई धोनी की जर्सी तो फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार

सुरेश रैना 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

Suresh Raina’s restaurant
Suresh Raina’s restaurant

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना की दोस्ती जग जाहिर है। दोनों खिलाड़ियों ने कई साल भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ खेलकर बिताए हैं। इसके साथ ही चेन्नई के फैंस भी धोनी और रैना को बराबर सम्मान देते नजर आते हैं। इसी की एक मिसाल है चेन्नई के फैंस से रैना को मिला निक नेम। दरअसल, चेन्नई के फैंस धोनी को थाला और रैना को चिन्ना थाला नाम से पुकारते हैं।

इन दोनों तमिल नामों का मतलब क्रमश: भाई और छोटा भाई होता है। यहीं नहीं जब धोनी ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, तो उसी दिन सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी थी। इस तरह के कई और उदाहरण दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच गहरी दोस्ती के मिल जाएंगे। इस बीच सुरेश रैना के हाल ही में खोले गए रेस्टोरेंट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिस पर फैंस ने कई मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

सुरेश रैना के रेस्टोरेंट में नजर आई माही की जर्सी

पिछले दिनों दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने एम्स्टर्डम में नए रेस्टोरेंट खोलने की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। रैना नाम के इस रेस्टोरेंट के जरिए सुरेश रैना स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों का स्वाद यूरोपीय लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। इस बीच रेस्टोरेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सुरेश रैना ने रेस्टोरेंट की दीवार पर एमएस धोनी और खुद के नाम की जर्सी फ्रेम करवा कर टांग रखी है।

फैंस वायरल तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए इसको मार्केटिंग स्टेट्रजी बता रहे हैं। फैंस का मानना है कि रैना ये धोनी के नाम से लोगों को आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं। बात कुछ भी हो मगर रैना, धोनी को अपना सबसे करीबी दोस्त मानते हैं। यह बात आपने रैना की कॉमेंट्री के दौरान अक्सर सुनी होगी।

 

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

 

 

TEAM SOUL bgmi unban PUBG/BGMI BGIS 2023

BGIS 2023 : BGMI के लिए नए बड़े टूर्नामेंट का ऐलान, प्राइज पूल है 2 करोड़; जानें पूरी डिटेल्स

Shadab Khan in MLC 2023 (Image Source: Twitter)

6,4,6,6…शादाब खान ने MLC 2023 में मचाई तबाई, देखें वीडियो