क्या चेन्नई ने बेन स्टोक्स पर 16.25 करोड़ खर्च कर बड़ी गलती कर दी?, आकाश चोपड़ा ने जो वजह बताई हैरान कर देगा

इंडियन टी-20 लीग 2023 मिनी ऑक्शन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
क्या चेन्नई ने बेन स्टोक्स पर 16.25 करोड़ खर्च कर बड़ी गलती कर दी?, आकाश चोपड़ा ने जो वजह बताई हैरान कर देगा

इंडियन टी-20 लीग 2023 मिनी ऑक्शन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को मोटी रकम अदा कर अपनी टीम में शामिल किया। येलो आर्मी ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इंग्लिश ऑलराउंडर को खरीदा। चेन्नई की इतनी बड़ी बोली पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

Advertisment

आकाश चोपड़ा ऑक्शन में बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई को मोटी कीमत चुकाते देख हैरान हैं। चोपड़ा का मानना है कि चेपॉक की टर्निंग पिच स्टोक्स के बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले स्टोक्स पुणे के लिए धोनी के साथ नजर आ चुके हैं।

जानिए बेन स्टोक्स को लेकर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

चोपड़ा ने कहा कि, 'जब चेन्नई स्टोक्स के लिए गया तो यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला था। मुझे लगा कि अगर उन्हें भविष्य के कप्तान की जरूरत है तो वे केन विलियमसन के लिए जाएंगे। लेकिन उन्होंने स्टोक्स के लिए कड़ी मेहनत की, इसका मतलब यह हो सकता है कि वे उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं और उनके चारों ओर एक टीम बनाना चाहते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं चेन्नई में पिच को देखता हूं, तो मैं भ्रमित हो जाता हूं कि स्टोक्स कहां बल्लेबाजी करेंगे और किस तरह के नजरिए के साथ उतरेंगे। वह निश्चित रूप से ब्रावो का विकल्प नहीं है, क्योंकि वह उस तरह से गेंदबाजी नहीं करते हैं, और चेन्नई के पास शीर्ष क्रम में कोई स्थान खाली नहीं है। अगर वह नंबर 3 पर आते और मोईन अली नंबर 4 पर खेलते हैं, तो रायडू, जडेजा और धोनी किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे?'

Advertisment

इंडियन टी-20 लीग 2023 के लिए चेन्नई की टीम-

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

T20-2022 Ben Stokes General News India Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Chennai IPL