चिन्ना थाला को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, अब जाने जाएंगे 'डॉक्टर' सुरेश रैना के नाम से

सुरेश रैना को वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टीज (VELS) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
चिन्ना थाला को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, अब जाने जाएंगे 'डॉक्टर' सुरेश रैना के नाम से

भारत के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई की ओर से कई यादगार पारी खेलने वाले सुरेश रैना के नाम के साथ अब डॉक्टर जुड़ गया है। उन्हें वेल्स यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर को वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टीज (VELS) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

Advertisment

सुरेश रैना ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

रैना ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। उन्होंने समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, 'मैं वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंड एंड टेक्नॉलजी एंड एडवांस स्टडीज द्वारा ये सम्मान पाकर बेहद खुश व शुक्रगुजार हूं। मैं सभी से मिल रहे प्यार से अभिभूत हूं और तहे दिल से सभी को धन्यवाद देता हूं। चेन्नई मेरा घर है और ये मेरे लिए बेहद खास जगह रही है।'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। इसके अलावा उन्होंने इंडियन टी-20 लीग की चेन्नई फ्रेंचाइजी का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाजो को इंडियन टी-20 लीग में अपने निरंतर प्रदर्शन के लिए मिस्टर आईपीएल का टाइटल दिया गया था।

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

सुरेश रैना ने अब तक खेले इंडियन टी-20 लीग के 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। वह दो सत्र 2016 और 2017 को छोड़कर केवल चेन्नई के लिए खेले। इन दो सत्रों में उन्हें गुजरात के लिए कप्तानी की भूमिका निभाई थी। वह लीग के इतिहास में चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। चेन्नई के प्रशंसक उन्हें 'चिन्ना थाला' के नाम से पुकारते हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि सुरेश रैना इंडियन टी-20 लीग के 2022 संस्करण में नहीं खेल सके, क्योंकि मेगा नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया। बाद में वह लीग के कमेंट्री पैनल में शामिल हुए।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Suresh Raina