in

Asia Cup 2023 के लिए इंग्लिश कमेंट्री टीम का ऐलान, भारत-पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आएंगे नजर

एशिया कप का पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।

Ravi-Shastri-Gautam-Gambhir
Ravi-Shastri-Gautam-Gambhir

आगामी एशिया कप में एक महीने से भी कम का समय बचा है। पिछले दिनों आए टूर्नामेंट के शेड्यूल के मुताबिक इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त को मुल्तान में खेले जाने वाले पाकिस्तान बनाम नेपाल मुकाबले से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला 2 अगस्त को कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस बीच एसीसी ने टूर्नामेंट के मुकाबलों के लिए इंग्लिश कमेंट्री टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें भारत और पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

एशिया कप के लिए  इंग्लिश कमेंट्री टीम का ऐलान

पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप का आयोजन हाईब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। इस अहम टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया सहित सभी एशियाई टीमें खिताब जीतने की पूरी तैयारी में जुटी है। इस बीच इंग्लिश कमेंट्री टीम की घोषणा कर दी गई है।

ऐलान की गई टीम की बात करें तो भारत से गौतम गंभीर, रवि शास्त्री, दीप दासगुप्ता, संजय मांजरेकर और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी इसमें नजर आएंगे। वहीं पाकिस्तान से, वसीम अकरम, वकार यूनिस, रमिज़ राजा और बाजिद खान जैसे खिलाड़ी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कमेंट्री करते नजर आएंगे। हालांकि फैंस हर्षा भोगले को अंग्रेजी कमेंट्री टीम में नहीं शामिल देख थोड़ी हैरान नजर आए हैं।

दूसरी ओर, अतहर अली खान, रसेल अर्नोल्ड और स्कॉट स्टायरिस जैसे पूर्व खिलाड़ी क्रमश: बांग्लादेश, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से आएंगे। बता दें कि 30 अगस्त को मुल्तान में खेले जाने वाले पहले मुकाबले में नजर आने वाली नेपाल क्रिकेट टीम पहली बार इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली है।

 

आइए देखें Asia Cup 2023 Schedule

तारीखदिनशेड्यूलसमयस्थान
30-08-2023बुधवारPakistan vs Nepal1:30 PMMultan, Pakistan
31-08-2023गुरुवारBangladesh vs Sri Lanka1:30 PMKandy, Sri Lanka
02-09-2023शनिवारPakistan vs India1:30 PMKandy, Sri Lanka
03-09-2023रविवारBangladesh vs Afghanistan1:30 PMLahore, Pakistan
04-09-2023सोमवारIndia vs Nepal1:30 PMKandy, Sri Lanka
05-09-2023मंगलवारSri Lanka vs Afghanistan1:30 PMLahore, Pakistan
06-09-2023बुधवारA1 vs B21:30 PMLahore, Pakistan
09-09-2023शनिवारB1 vs B21:30 PMKandy, Sri Lanka
10-09-2023रविवारA1 vs A21:30 PMKandy, Sri Lanka
12-09-2023मंगलवारA2 vs B11:30 PMDambulla, Sri Lanka
14-09-2023गुरुवारA1 vs B11:30 PMDambulla, Sri Lanka
15-09-2023शुक्रवारA2 vs B21:30 PMDambulla, Sri Lanka
17-09-2023रविवारFinal1:30 PMRPICS, Colombo

 

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

BAN vs AFG विराट कोहली अफगानिस्तान Virat Kohli Instagram Earnings:

विराट कोहली के घर Income Tax का छापा…. , Instagram की कमाई छुपाने से मचा बवाल?

Dhoni New Video

Dhoni Viral Video: धोनी ने अजनबियों से पूछा रास्ता, दिल जीत लेगा वीडियो; देखें