in

23 जनवरी को होगी केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी, मंडप की Exclusive तस्वीरें हुई लीक

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को होने वाली है।

KL Rahul-Athiya Shetty wedding KL Rahul and Athiya Shetty wedding केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी
KL Rahul-Athiya Shetty wedding KL Rahul and Athiya Shetty wedding केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी

इस बात की पूरी पुष्टि हो चुकी है कि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवूड अभिनेता सुनील शेट्टी शादी की तैयारियों के लिए खंडाला पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया के सामने कबूल भी किया है कि वह दोनों बच्चों को 23 जनवरी को खंडाला लाएंगे और मीडिया के सामने मिलाएंगे।

लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे की केएल राहुल और अथिया शेट्टी के शादी का मंडप दिखता कैसा है। आइए देखें वह वीडियो

 

 

Image

Image

इस वीडियो और तस्वीर की बात करें तो यह सुनील शेट्टी का फार्महाउस है और 23 जनवरी को होने वाली इस शादी को लेकर तैयारियों जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है। यह शादी इस साल की पहली बॉलीवुड शादी है और फैंस दोनों के शादी की तस्वीरों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानें अथिया और केएल राहुल की शादी में कौन होंगे गेस्ट?

KL Rahul-Athiya Shetty wedding: यह जोड़ी परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी करने की योजना बना रहे हैं। दोनों परिवार शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है।

हालांकि, यह काफी स्वाभाविक है कि गेस्ट के नाम छुपा कर रखे जाएंगे, लेकिन सूत्रों के अनुसार गेस्ट लिस्ट में जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अक्षय कुमार, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से हम इस जोड़ी को साथ देख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद इस जोड़े का घर बांद्रा में रणबीर-आलिया के घर से महज 2 ब्लॉक की दूरी पर होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि शादी को काफी प्राइवेट रखा जाएगा जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इसके अलावा शादी में करीब 100 मेहमान ही शामिल होंगे।

दूसरों को सतर्क कराने वाले उमेश यादव खुद हुए 44 लाख की ठगी का शिकार, फ्रॉड करने वाला निकला करीबी

BGMI LEAKS UNBAN BGMI return date krafton

BGMI Unban: गेमर्स हो जाइए खुश, 26 जनवरी को BGMI मचाने वाला है धमाल… रिलीज डेट का होगा खुलासा!