/sky247-hindi/media/post_banners/rjqjeUK3LPI777uUzhjx.png)
Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)
महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन टी-20 लीग 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई टीम की कप्तानी छोड़ दी और अब आगामी संस्करण में रवींद्र जडेजा चेन्नई का नेतृत्व करेंगे। इस बीच चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि वह बहुत भाग्यशाली हैं, जो धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेले।
फाफ डु प्लेसिस लंबे समय तक चेन्नई की ओर से खेले। अब वह बैंगलोर की टीम में हैं और इस सीजन फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक डु प्लेसिस ने कहा कि वह कुछ अच्छे कप्तानों के नेतृत्व में खेले। ग्रीम स्मिथ, उनमें से एक थे।
उन्होंने कहा, फिर जब मैं चेन्नई में गया, तो मैं भाग्यशाली था कि एमएस धोनी के नेतृत्व में बहुत लंबे समय तक खेला। मैंने करीब से देखा है कि वह किस तरह सोचते हैं। कैसे चीजें उनके अधीन काम करती है, जो मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात थी। डु प्लेसिस ने आगे कहा, इसके अलावा स्टीफन फ्लेमिंग थे। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहुत अच्छे कप्तान थे और अब स्थापित एक अच्छे कोच हैं।
जडेजा कप्तानी के लिए तैयार हैं
उन्होंने कहा, हर कप्तान की अपनी एक ताकत होती है। मैं इन कप्तानों को देखने और उनकी ताकत पहचान करने के साथ अपना रास्ता खोजने में सक्षम हूं। मुझे लगता है कि यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि आप कौन हैं और उन चीजों को अपनी कप्तानी की शैली में शामिल करें, जो आपने दूसरों से सीखा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि रवींद्र जडेजा हाल के दिनों में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे और फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में इंडियन टी-20 लीग का खिताब जीता। 2020 सीजन को छोड़ दिया जाए तो चेन्नई ने हर सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई है।