Advertisment

मशहूर क्रिकेटर की रात को हुई मौत, लेकिन सुबह उठते ही खुद को पाया जिंदा! जानें क्या करिश्मा हुआ?

Heath Streak: जिम्बाब्वे के मशहूर क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक की मौत की खबरें झूठी निकली हैं। पूर्व गेंदबाज हेनरी ओलोंगा ने उनके निधन की जानकारी दी।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Bat

(Image Credit Eventraveler)

Heath Streak: जिम्बाब्वे के मशहूर क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक की मौत की खबरें झूठी निकली हैं। पूर्व गेंदबाज हेनरी ओलोंगा ने ही सुबह उनके निधन की जानकारी दी। लेकिन अब उन्होंने री-ट्वीट कर जानकारी दी है कि हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं।

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। पूर्व क्रिकेटर और हीथ स्ट्रीक के दोस्त हेनरी ओलोंगा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनके ट्वीट के बाद क्रिकेट जगत में शोक फैल गया।  दुनिया भर के मीडिया द्वारा हीथ की मौत की रिपोर्ट किए जाने के बाद अब हीथ स्ट्रीक के जीवित और स्वस्थ होने का खुलासा हुआ है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों समेत हर किसी को सुखद झटका लगा है। ओलोंगा ने एक चैट का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया जिसमें उनके जीवित होने की बात कही गई। ओलोंगा ने पिछला ट्वीट हटा दिया है।

Heath Streak के मौत की खबर झूठी

 

“हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) के निधन की खबर अफवाह है। मैंने उनसे पूछा और उन्होंने बताया की वह जीवित है”, ओलोंगा ने ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने हीथ के साथ हुई चैट को भी ट्वीट किया है.

जिम्बाब्वे के महानतम क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले स्ट्रीक ने 2000 से 2004 तक अपने देश का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने 12 साल के करियर के दौरान 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले। उन्होंने कई बार अकेले दम पर जिम्बाब्वे क्रिकेट की प्रतिष्ठा भी बनाए रखी। वह जिम्बाब्वे के लिए 100 टेस्ट विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।

स्ट्रीक का गेंदबाजी कौशल उनकी संपत्ति थी, लेकिन वह बल्लेबाजी में भी पीछे नहीं थे। उन्होंने हरारे में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 127 रन बनाये, जो उनका एकमात्र टेस्ट शतक था।

यह सिलसिला 1993 में पाकिस्तान के खिलाफ उनके डेब्यू के साथ शुरू हुआ। उन्होंने 2005 में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। सेवानिवृत्ति के बाद, स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को कोचिंग दी। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए आईसीसी ने उन पर आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया था। फिर उनका करियर बर्बाद हो गया.

Cricket News Zimbabwe