Advertisment

काव्या मारन को दिल दे बैठा ये फैन, लाइव मैच के दौरान किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल

SA20 2023 में गुरुवार 19 जनवरी को पार्ल रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओनर काव्या मारन अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं।

author-image
Justin Joseph
New Update
काव्या मारन को दिल दे बैठा ये फैन, लाइव मैच के दौरान किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल

SA20 लीग में गुरुवार 19 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप का सामना पार्ल रॉयल्स से हुआ, जहां सनराइजर्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्ल रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकटे के नुकसान पर 127 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisment

बहरहाल, मैच के दौरान एक फैन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओनर काव्या मारन SA20 2023 में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं। वह पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा और इंडियन टी-20 लीग की हैदराबाद फ्रेंचाइजी के कुछ अन्य अधिकारियों के साथ मैच देखने गई थीं।

इस बीच कैमरे का फोकस एक प्रशंसक पर गया, जो काव्या मारन को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आया। लाइव मैच के के दौरान प्रशंसक का प्रपोजल वाला पोस्टर नजर आया।

मैच के वीडियो को SA20 2023 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। अब प्रशंसक द्वारा काव्या मारन को शादी के लिए प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर तरह-तरह की कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Advertisment

यहां देखें वीडियो

 

सनराइजर्स ने मुकाबला किया अपने नाम

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली पार्ल रॉयल्स के लिए विहान लुब्बे और कॉर्बिन बॉश ने क्रमश: 28 और 20 रनों की पारी खेली। ये दो बल्लेबाज थे, जिन्होंने 20 से अधिक रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

सनराइजर्स की ओर से ब्रायडन कार्स, वैन डर मर्व और मार्करम को 2-2 विकेट मिले। वहीं मगाला ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एडन मार्करम की टीम ने 19वें ओवर में 10 गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। जॉर्डन हरमन और कप्तान मार्कराम ने क्रमश: 43 और 23 रन की पारी खेली।

 

Cricket News General News SA20 2023 SA20 2024