in ,

‘यार बैंगलोर को सपोर्ट करना पड़ेगा अब तो’ ऑक्शन में बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने रेणुका सिंह ठाकुर को खरीदा तो फैन्स हुए खुशी से पागल

बैंगलोर ने रेणुका सिंह ठाकुर को 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

Renuka Singh (Image Source: Twitter)
Renuka Singh (Image Source: Twitter)

महिला टी-20 लीग का पहला सीजन इस साल मार्च में होने वाला है। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। इसी क्रम में 13 फरवरी यानि आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। जहां 409 खिलाड़ियों पर पांच फ्रेंचाइजी द्वारा बोली लगाई जा रही है।

भारतीय फैन्स रेणुका सिंह ठाकुर के नीलामी को लेकर काफी उत्सुक थे। उन्होंने हाल के वर्षों में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक बेहतरीन गेंदबाज है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था और उनके लिए बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने एक बड़ी बोली लगाई।

बैंगलोर ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दिल्ली ने बोली की शुरुआत की, लेकिन अंत में बैंगलोर ने ऊंची बोली लगाते हुए बाजी मार ली। इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी।

यहां देखें फैन्स की प्रतिक्रियाएं-

 

 

रेणुका सिंह ने अक्टूबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया और फरवरी 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। हालांकि, अब तक उन्होंने सात वनडे खेले हैं और 4.62 की इकोनॉमी से 18 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर उन्होंने 28 टी-20 में 24 विकेट लिए हैं।

साल 2022 में रेणुका सिंह ने भारत के लिए सभी दो प्रारूपों में कुल 29 मैच खेले और 40 विकेट हासिल किए। कॉमनवेल्थ गेम्स और महिला एशिया कप में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन का लोहा मनवाया और सभी उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए।

कॉमनवेल्थ गेम्स में रेणुका सिंह ने 5 मुकाबले खेलते हुए 5.47 की इकोनॉमी से 11 विकेट हासिल किए। वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही। वहीं एशिया कप में उन्होंने 6 मैचों में 4.94 की इकोनॉमी से 6 विकेट लिए।

‘आली रे आली कैप्टन आली’, महिला ऑक्शन में मुंबई ने हरमनप्रीत कौर पर लगाई बोली तो फैंस खुशी से झूमे

Smriti Mandhana and Ellyse Perry (Image Source: Twitter)

बैंगलोर में शामिल हुईं मंधाना-एलिस पेरी तो फैन्स बोले- ‘सारे क्रश तुम ही ले जाओगे क्या’