हारिस रऊफ का बैल काटते हुए वीडियो देख भड़के फैंस, खौल उठेगा खून; देखें

एक यूजर ने हारिस रऊफ को फटकार लगाते हुए लिखा कि 'त्योहारों के नाम पर जानवरों को मारना बंद करों' वहीं दूसरे यजूर ने 'बेशरम इंसान'।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Haris Rauf हारिस रऊफ

Haris Rauf

29 जून दुनियाभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर कई नामी-गिरामी हस्तियों ने अपने फैंस और लोगों को इस पाक त्योहार की मुबारक-बाद सोशल मीडिया पर दी। हालांकि इस त्योहार पर कई अजीबो गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर तैरते नजर आए।

Advertisment

इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो आग की तरह फैंस के बीच फैल रहा है। वायरल वीडियो पर फैंस के कई रिएक्शन आए हैं।

यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर खेलेंगे अगला IPL सीजन, इस टीम में होंगे शामिल!

वीडियो में बैल काटते नजर आए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ

बकरीद के मौके पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को मुबारक-बाद दी थी। लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने इन सब से एक कदम आगे बढ़कर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें हारिस रऊफ ईद के मौके पर मांस काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रऊफ के बगल में बैल का चेहरा भी दिख रहा है।

Advertisment

यह वीडियो हारिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। जिस पर फैंस खासकर भारतीय फैंस ने आपत्ति दर्ज करवाई है। वीडियो में रऊफ साफ-साफ कसाई का काम करते नजर आ रहे हैं। जिसमे वह पेशेवर की तरह मांस काट रहे हैं। इस वीडियो के बाद रऊफ को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।

एक यूजर ने हारिस रऊफ को फटकार लगाते हुए लिखा कि 'त्योहारों के नाम पर जानवरों को मारना बंद करों' वहीं दूसरे यजूर ने 'बेशरम इंसान'। इस बीच रऊफ के वीडियो पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान को कमेंट करना काफी महंगा पड़ गया। शादाब ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'हैरी टाइम निकालकर मेरे घर की तरफ आना आज हमारा कसाई इस साल नहीं आया है।'  शादाब के इस कमेंट पर फैंस ने उनको भी जमकर ट्रोल कर दिया।

यहां देखिए वायरल वीडियों पर फैंस के रिएक्शन

Advertisment

Cricket News T20-2023 Test cricket Pakistan ODI World Cup 2023 Asia Cup 2023