/sky247-hindi/media/post_banners/gYJ7zpH5M7C54q2S0Uh1.jpg)
Ellyse Perry (Image Source: Twitter)
एलिस पेरी इस वक्त महिला टी-20 लीग खेलने में व्यस्त है और बैंगलोर टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन में 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद से ही वह टूर्नामेंट में खेलने को लेकर काफी उत्साहित थी। हालांकि, अभी तक हुए दो मुकाबलों में एलिस कुछ खास नहीं कर सकी है।
गौरतलब है कि भारत में 7 और 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। ऐसे में एलिस पेरी और अन्य विदेशी खिलाड़ी भी खुद को होली खेलने से रोक नहीं सके। 7 मार्च को एलिस पेरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीम के दो अन्य साथियों के साथ होली खेलने की एक तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
तस्वीर में एलिस पेरी के साथ दो अन्य खिलाड़ी रंगों से सराबोर नजर आईं। तस्वीर शेयर करते हुए एलिस पेरी ने कैप्शन लिखा, 'भारत में सभी को होली की शुभकामनाएं! @RCBTweets '। वहीं फैन्स ने भी मजेदार ट्वीट करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
यहां देखें फैन्स की प्रतिक्रियाएं-
Ohh my goodness 😍
— ßæñæyæ🇮🇳 (@im_sanaya_) March 7, 2023
Happy holi everyone who's celebrating 🥳🥳🎉🎉
Boys:
— Ishaan Meet (@ishaanmeet) March 7, 2023
Madam akele akele 😜
Haaaye 😍 Perry
— 「 𝐑𝐀𝐇𝐔𝐋 」🖤🔥 (@TheHottestDevil) March 7, 2023
Captaincy ache se karle @mandhana_smriti
— GaUtam11* (@KenzievGautam18) March 7, 2023
Holi toh khelne wali kal hai na 🙂
— Danish🇮🇳 (@CaseLameness) March 7, 2023
Holi hi khila lo, match to jeetna hai nahi 😭👍
— . (@onlyRP17matters) March 7, 2023
is Holi Party me entry kese hogi 🫣
— Waleed Rauf (@WaleedRauf20) March 7, 2023
Dil jeetna chalu kardiya RCB ne😅😍
— Priyanka (@Lostgirlprii) March 7, 2023
— Sunny Cricket (@CricketKiBaat18) March 7, 2023
आपको बता दें कि भारत में भी एलिस पेरी की काफी फैन फॉलोइंग है। दुनिया भर में क्रिकेटिंग स्किल के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के चर्च हैं। बहरहाल, वह महिला टी-20 लीग के पहले सीजन में बैंगलोर के लिए दो मैचों में सिर्फ 44 रन बना सकी हैं। इसके अलावा वह विकेट लेने में नाकाम रही हैं।
वहीं बैंगलोर ने अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा दिए है। पहले मैच में उसे दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मैच में मुंबई ने उसे 9 विकेट से करारी मात दी।
इससे पहले एलिस पेरी ने महिला टी-20 लीग में खेलने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि पहली बार महिला टी-20 लीग में मौके मिलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा बैंगलोर टीम का हिस्सा बनना सुपर कूल है।