Women’s T20 League 2023: गुजरात टीम ने लॉन्च की जर्सी, देखते ही फैन्स बोले- 'थोड़ा तो खर्चा कर लिया करो भाई'

मुंबई के बाद अब रविवार 26 फरवरी को गुजरात फ्रेंचाइजी ने महिला टी-20 लीग के पहले सीजन के लिए टीम की जर्सी लॉन्च की है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Women’s T20 League 2023: गुजरात टीम ने लॉन्च की जर्सी, देखते ही फैन्स बोले- 'थोड़ा तो खर्चा कर लिया करो भाई'

महिला टी-20 लीग का उद्घाटन संस्करण शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। वहीं धीरे-धीरे टूर्नामेंट लोगो, फ्रेंचाइजी लोगो, टीम की जर्सी सबकुछ का खुलासा किया जा रहा है। मुंबई के बाद अब रविवार 26 फरवरी को गुजरात फ्रेंचाइजी ने टीम की जर्सी लॉन्च की है।

Advertisment

अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए गुजरात ने जर्सी लॉन्च की। फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'उद्घाटन संस्करण के लिए पेश है हमारी जर्सी। शानदार जर्सी हमारी शेरनियों के जुनून और उत्साह को दर्शाती है जो पहले सीजन में अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हैं!'

जर्सी के अनावरण होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। कुछ फैन्स को यह काफी पसंद आया। वहीं कुछ फैन्स ने कहा कि यह अच्छा लग रहा है, लेकिन जर्सी उन्हें 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हॉलैंड टीम की जर्सी की याद दिलाती है। इसके अलावा अन्य ने जर्सी के रंग को लेकर गुजरात फ्रेंचाइजी को ट्रोल भी किया।

बहरहाल गुजरात टीम कागजों पर काफी मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, टीम का नेतृत्व कौन करेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिर भी जर्सी लॉन्च होने के बाद अब यह माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर टीम की कमान संभालेंगी, क्योंकि जर्सी पर उनका ही नाम नजर आ रहा है।

यहां देखें ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं

Advertisment

गुजरात टीम का फुल स्क्वॉड

एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, स्नेह राणा, डियांड्रा डॉटिन, सबभिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहैम, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, मानसी जोशी, तान्या भाटिया, हर्ले गाला, अश्वनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील।

यहां देखें महिला टी-20 लीग 2023 का पूरा शेड्यूल

तारीख

मैच

समय

स्टेडियम

4 मार्च

गुजरात बनाम मुंबई

7:30 PMडीवाई पाटिल5 मार्चबैंगलोर बनाम दिल्ली3:30 PMब्रेबोर्न5 मार्चयूपी बनाम गुजरात7:30 PMडीवाई पाटिल6 मार्चमुंबई बनाम बैंगलोर7:30 PMब्रेबोर्न7 मार्चदिल्ली बनाम यूपी7:30 PMडीवाई पाटिल8 मार्चगुजरात बनाम बैंगलोर7:30 PMब्रेबोर्न9 मार्चदिल्ली बनाम मुंबई7:30 PMडीवाई पाटिल10 मार्चबैंगलोर बनाम यूपी7:30 PMब्रेबोर्न11 मार्चगुजरात बनाम दिल्ली7:30 PMडीवाई पाटिल12 मार्चयूपी बनाम मुंबई7:30 PMब्रेबोर्न13 मार्चदिल्ली बनाम बैंगलोर7:30 PMडीवाई पाटिल14 मार्चमुंबई बनाम गुजरात7:30 PMब्रेबोर्न15 मार्चयूपी बनाम बैंगलोर7:30 PMडीवाई पाटिल16 मार्चदिल्ली बनाम गुजरात7:30 PMब्रेबोर्न18 मार्चमुंबई बनाम यूपी3:30 PMडीवाई पाटिल18 मार्चबैंगलोर बनाम गुजरात7:30 PMब्रेबोर्न20 मार्चगुजरात बनाम यूपी3:30 PMब्रेबोर्न20 मार्चमुंबई बनाम दिल्ली7:30 PMडीवाई पाटिल21 मार्चबैंगलोर बनाम मुंबई3:30 PMडीवाई पाटिल21 मार्चयूपी बनाम दिल्ली7:30 PMब्रेबोर्न24 मार्चएलिमिनेटर7:30 PMडीवाई पाटिल26 मार्चफाइनल7:30 PMब्रेबोर्न
T20-2023 Cricket News General News Gujarat Women's T20 League 2023 Women's T20 League