in

Twitter Reactions: अर्शदीप सिंह ने छीनी मुंबई इंडियंस से जीत, पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में 13 रन से हराया

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए, जिस दौरान उन्होंने दो स्टंप्स तोड़े।

MI vs PBKS
MI vs PBKS

आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जहां आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की मदद से पंजाब ने 13 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पंजाब की टीम 7 मैचों में 8 अंक के साथ अंकतालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले पंजाब द्वारा दिए गए 215 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त पारी खेली।

पंजाब ने मुंबई को दिया 215 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद मध्य क्रम में हरप्रीत सिंह और सैम करन की शानदार बल्लेबाजी ने पंजाब को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

हरप्रीत सिंह ने 41 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान सैम करन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। आखिरी में जितेश शर्मा ने तेज तर्रार 25 रन बनाए, जिसमें 4 बड़े छक्के लगाए।

मुंबई की ओर से पीयूष चावला ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं कैमरन ग्रीन ने भी 2 विकेट लिए, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए।

आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने पलट दिया मैच

जवाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ईशान किशन दूसरे ओवर में ही 1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरते हुए मुंबई इंडियंस को मुकाबले में बनाए रखा। 10वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए। उन्होंने 27 गेंदों में 44 रन बनाए।

रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने आते ही मैदान में चौकों की झड़ी लगा दी। उनका साथ कैमरन ग्रीन ने बखूबी निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस बीच कैमरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 67 के निजी स्कोर पर ग्रीन चलते बने।

वहीं दूसरे छोर से टिके सूर्यकुमार यादव ने रन गति को बनाए रखा। उन्होंने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। ऐसा लग रहा था कि वह टीम को जीत दिलाकर वापस लौटेंगे, लेकिन 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली।

टिम डेविड ने जीत दिलाने की प्रयास किया, लेकिन अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को बोल्ड करते हुए पंजाब को जीत दिलाई। मुंबई लक्ष्य से 13 रन दूर रह गई।

ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं कुछ इस प्रकार हैं-

 

 

PCB CHAIRMAN

‘बस हवा निकल गई’, भारतीय बोर्ड के सामने झुका पीसीबी, न्यूट्रल वेन्य पर खेलने के लिए राजी हुआ तो फैन्स ने जमकर किया ट्रोल

sachin tendulkar सचिन तेंदुलकर

अपने आखिरी मुकाबले में बीच मैदान पर ही क्यों रोने लगे थे सचिन तेंदुलकर ?