'उठो उर्वशी! तुम्हारा ऋषभ कोटला के मैदान में दिख गया', अब फैंस भी बॉलीवुड अभिनेत्री का उड़ाने लगे मजाक

'शुक्रिया भगवान, उर्वशी यहाँ नहीं है' इस पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस कर रहे हैं उर्वशी को...

author-image
Manoj Kumar
New Update
RISHABH PANT

RISHABH PANT

इंडियन टी-20 लीग के 16वां सीजन खेला जा रहा है और 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली का मुकाबला गुजरात से हुआ। गुजरात ने ये मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। टूर्नामेंट यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है। वहीं दिल्ली को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Advertisment

मैदान में दिखा मजेदार पोस्टर

4 अप्रैल को खेले गए इस मैच में एक मजेदार पोस्टर नजर आया, जिस पर लिखा था, 'शुक्रिया भगवान, उर्वशी यहां नहीं है।' यह पोस्टर एक महिला फैन लिए हुए थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली टीम को सपोर्ट करने के लिए ऋषभ पंत मैदान में मौजूद थे। पंत के मैदान में आने की खबर से पंत के फैंस काफी खुश नजर आए। मैदान में पंत के आने पर लोगों को उर्वशी के भी आने की भी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि पहले अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच कथित प्यार को लेकर चर्चा रही है। हालांकि, दोनों के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई।

Advertisment

कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे पंत

पिछले साल 31 दिसंबर को पंत दिल्ली से अपने घर जा रहे थे, उस दौरान सुबह करीब 5 बजे पंत की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस कार दुर्घटना में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हुए थे। पंत की कार दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। वीडियो देखकर लोगों को भरोसा नहीं हुआ की इतने जोरदार टक्कर के बाद भी ऋषभ पंत बच गए। हालांकि, दुर्घटना में पंत की कार पूरी तरह जल चुकी थी। दुर्घटना के बाद से पंत क्रिकेट मैदान से दूर हैं। उनकी जगह डेविड वार्नर को दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई है।

फैंस के मजेदार रिएक्शन

Advertisment

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gujarat INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Cricket News T20-2023 Delhi Rishabh Pant