Advertisment

एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर इंटरनेट पर आई शुभकामनाओं की बाढ़, देखें फैंस के कमेंट्स

धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम में कई अहम खिताब अपने नाम किए है। धोनी इकलौते कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने क्रिकेट के तीनों अमह टूर्नामेंट अपने नाम किए थे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni

आज यानी 7 जुलाई को भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी 42वां जन्मदिन है। दुनियाभर से धोनी फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत को कई अहम खिताब जीता चुके धोनी ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तब से धोनी केवल आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है।

Advertisment

धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम में कई अहम खिताब अपने नाम किए हैं। धोनी इकलौते कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने क्रिकेट के तीनों अहम टूर्नामेंट अपने नाम किए थे। 2007 में अपने करियर में पहली बार कप्तान बने धोनी ने न केवल अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के योगदान से टीम को जीत दिलाई। बल्कि उन्होंने दूसरे कप्तानों के लिए एक उदाहरण भी स्थापित किया, जिसे आज भी मुख्य मैनेजमेंट स्कूलों में पढ़ाया जाता है।

2007 वर्ल्ड कप में धोनी आखिरी ओवर के दौरान जोगिंदर शर्मा को स्टेडियम में इस भरोसे के साथ लेकर आए कि शायद पाकिस्तान मैच जीत जाएगा। मगर जोगिंदर ने कप्तान के उसी भरोसे को सफलता में बदल दिया और रातों-रात स्टार बन गए।

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम की सफलताएं

Advertisment

धोनी ने भारतीय टीम को अहम खिताब जीताने में जो योगदान दिया है उसको इंडियन फैंस के तौर पर भूलना मुश्किल होगा। धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता और 1993 में कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले धोनी दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। धोनी की कप्तानी में ही टीम ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कामयाबी हासिल की।

2014 में टेस्ट से संन्यास लेने से पहले धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले और 38.09 की औसत के साथ छह शतक और 33 अर्धशतक सहित 4876 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने विकेट के पीछे 294 शिकार किए। यह कारनामा करने वाले धोनी इकलौते भारतीय विकेटकीपर हैं। इस लिस्ट में धोनी, मार्क बाउचर, एडम गिलक्रिस्ट, इयान हीली और रॉडनी मार्श से पीछे हैं।

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

Advertisment

 

 

 

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 India Cricket News T20-2023 Test cricket MS Dhoni