KL Rahul Birthday: केएल राहुल को खास अंदाज में ससुर सुनील शेट्टी ने दी जन्मदिन की बधाई, देखें इंस्टाग्राम पोस्ट

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल को भावनात्मक तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
KL RAHUL

KL RAHUL

भारत के शानदार बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आज 31 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 में कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। वह आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर साथी खिलाड़ी राहुल को जमकर जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच ससुर सुनील शेट्टी ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है। 

Advertisment

बता दें कि राहुल ने इस साल 23 जनवरी को ही अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया से शादी की। शादी के बाद से ही सुनील शेट्टी दामाद राहुल को लेकर भावुक नजर आते हैं। कई बार उन्हें यह कहते देखा गया है कि राहुल जैसा दामाद पाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।

ऐसे में जब कभी मौका मिलता है, सुनील शेट्टी राहुल को लेकर प्यार दिखाने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही कुछ केएल राहुल के 31वें जन्मदिन पर देखने को मिला है।

बाबा आपको पाकर धन्य है - सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल को भावनात्मक तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने राहुल और अथिया की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें अभिनेता सुनील शेट्टी दामाद केएल राहुल को तिलक लगाते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'आपको पाकर हम धन्य हैं... जन्मदिन मुबारक हो बाबा'। सुनील शेट्टी के इस इमोशनल पोस्ट पर बेटी अथिया और दामाद राहुल ने हार्ट इमोजी कमेन्ट किया है। सुनील शेट्टी की यह भावनात्मक पोस्ट पर फैंस ने भी कई कमेंट्स किए हैं। फैन अभिनेता के इस रूप को देखकर बड़े हैरान नजर आ रहे हैं।

राहुल की कप्तानी में लखनऊ का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में शानदार खेल दिखा रही है। टीम अब तक खेले पांच में से तीन मुकाबलों में जीतकर पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ राजस्थान के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। हालांकि, लखनऊ केएल राहुल की शानदार 74 रनों की पारी के बावजूद पंजाब के खिलाफ जीतने में नाकाम रही थी। लखनऊ का अगला मुकाबला जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 19 अप्रैल को खेला जाना है।

Advertisment
INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News T20-2023 Lucknow KL Rahul