भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के लगातार निशाने पर हैं। मौजूदा 20-20 वर्ल्ड कप में राहुल ने भारत के लिए खेले गए छह मैचों की छह पारियों में केवल 128 रन ही बना सके।
इस बीच, कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस ने केएल राहुल की आलोचना करते हुए उनकी प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी को भी अपना निशाना बनाया है। अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक बार फिर भारतीय क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना और फैंस के ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के शर्मनाक हार के बाद इस कपल को साथ में डिनर करते पाया गया। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
फैंस ने अपने गुस्से को जाहीर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, जबकि कुछ प्रशंसकों ने इंडियन क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध किया की भारतीय टीम जब भी महत्वपूर्ण दौरे या टूर्नामेंट के लिए जाए तो प्लेयर को अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नियों को ले जानें से रोक लगाया जाए।
केएल राहुल की खराब फॉर्म के बाद ट्विटर पर अथिया शेट्टी हुई ट्रोल
Abb kl rahul ko bolo idli beche athiya sethe ke saath cricket iske bass ki nahi
— vikas pandey (@vikaspa089408) November 11, 2022
Because I am KL Rahul.
my performances in the WC were so bad that Athiya Shetty has ditched me, and future father-in-law hates me now. pic.twitter.com/56VSzHtzyN
— The Tweeter Bird (@i_speak0) November 11, 2022
First of all #BCCI should stop allowing Wives & GFs on Important Tours. Team Bonding should be encouraged Off Field too.
Ye Partners k sath Kona Pakad Lete hain. Not a Romantic or Family Trip.e.g – Team on a Dinner, Athiya Shetty with KL Rahul pic.twitter.com/fc8McF9aGD
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) November 11, 2022
Wish @klrahul had kept his eyes on the ball while playing at Adelaide. Alas!
KL Rahul can't take his eyes off girlfriend Athiya Shetty as they dine with Team India – Pics Inside | Hindi Movie News – Times of India https://t.co/RJafbeuxnM
— Sanjeev Hariharan (@sanjeevh) November 11, 2022
केएल राहुल अब इस साल के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ एक्शन में नजर आएंगे।
इस बीच, मेन इन ब्लू न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और न्यूजीलैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। स्टार भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टी-20 श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि कीवी टीम के खिलाफ वनडे श्रृंखला में शिखर धवन टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया है। शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी केन विलियमसन की टीम के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए टीम में शामिल किए गए हैं।
बता दें कि, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम भी पाकिस्तान के द्वारा हारकार टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।