/sky247-hindi/media/post_banners/4R5hsWKEJdhXME4HZGsT.jpeg)
Andre Russell (Image Credit Twitter)
इंडियन टी-20 लीग 2022 संस्करण की शुरुआत 26 मार्च से होगी और 29 मई तक खेली जाएगी। साथ ही सभी 10 टीमों को दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है और हर ग्रुप में 5 टीमें हैं। वहीं जब भी इस टूर्नामेंट की बात होती है तो ऑलराउंडर हमेशा से बड़ी भूमिका निभाते आए हैं। आज हम ऐसे पांच ऑलराउंडरों की बात करेंगे, जिन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ी भूमिका निभाई है।
1. शेन वॉटसन
शेन वॉटसन निस्संदेह इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे महान ऑलराउंडर हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सबसे बड़े मैच विजेताओं में से एक रहे हैं। वह राजस्थान और चेन्नई दोनों के लिए खिताब जीतने वाले दल के लिए प्रभावशाली रहे हैं। वह प्रदर्शन को लेकर निरंतर भी रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दो एमवीपी पुरस्कार भी जीते हैं।
2. ड्वेन ब्रावो-
ड्वेन ब्रावो एक शानदार ऑलराउंडर हैं। मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने चेन्नई के लिए खेलना जारी रखा और अब फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। वास्तव में वह 100 विकेट लेने वाले और 1000 रन बनाने वाले पहले ऑलराउंडर बने। उन्होंने दो बार (2013 और 2015) पर्पल कैप भी जीता है।
3. कायरन पोलार्ड-
पोलार्ड ने सिर्फ एक फ्रेंचाइजी मुंबई के लिए खेला है और इसके बावजूद वह लीग के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। वह पांच खिताब जीतने वाले चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इंडियन टी-20 लीग में 29.98 की औसत और 149.77 के स्ट्राइक रेट से 3268 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 65 विकेट भी लिए हैं।
4. आंद्रे रसेल-
आंद्रे रसेल टूर्नामेंट के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह सबसे विस्फोटक टी-20 क्रिकेटरों में से एक भी हैं। कैरेबियाई ऑलराउंडर का इंडियन टी-20 लीग करियर में 178.57 का स्ट्राइक रेट है। इसके अलावा उन्होंने 72 विकेट भी लिए हैं। रसेल ने दो बार (2015 और 2019) एमवीपी पुरस्कार जीता है।
5. रवींद्र जडेजा-
रवींद्र जडेजा इंडियन टी-20 लीग खेलने वाले सबसे महान भारतीय ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 200 मैचों में 7.61 की इकोनॉमी रेट से 171 विकेट लिए हैं और साथ में 27.11 की औसत से 2386 रन भी बनाए हैं।