Advertisment

20-20 वर्ल्ड कप के इतिहास के पांच सबसे बड़े छक्के, इनका टूटना मुश्किल

20-20 वर्ल्ड 2022 के छठे मैच में संयुक्त अरब अमीरात का मैच श्रीलंका के खिलाफ था। अपने पहले मैच हारने के बाद, दोनों टीमों को सुपर...

author-image
Manoj Kumar
New Update
20-20 वर्ल्ड कप

20-20 विश्व कप ने साल 2007 के बाद से क्रिकेट में क्रांति ला दी है। टूर्नामेंट ने पहले संस्करण के बाद से इस फॉर्मेट को अब तक काफी सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही इस फॉर्मेट में दर्शकों ने कुछ बीस्ट मोड बल्लेबाजी का लुफ्त उठाया है जो अब तक सभी के दिमागों में है। 20-20 वर्ल्ड कप के आठ संस्करणों में अब तक कई छक्के मारे जा चुके हैं।

Advertisment

बता दें की टूर्नामेंट का नौवां संस्करण चल रहा जिसमें सभी सुपर 12 टीमें आपस में भीड़ रही हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं 20-20 वर्ल्ड कप के 15 साल के टॉप पांच सबसे बड़े छक्कों पर।

5. जुनैद सिद्दीकी (109 मीटर - 2022)

20-20 वर्ल्ड 2022 के छठे मैच में संयुक्त अरब अमीरात का मैच श्रीलंका के खिलाफ था। अपने पहले मैच हारने के बाद, दोनों टीमों को सुपर 12 चरण में आगे बढ़ने के लिए एक जीत के एक दूसरे का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार का मतलब वर्ल्ड कप के अभियान का अंत था।

Advertisment

जीत के लिए 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने 56 के स्कोर पर 9 गेंदबाज गंवा दिए थे। हालांकि, जुनैद सिद्दीकी ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर फैंस को एक मजेदार छक्का दिखाया। उन्होंने 109 मीटर का लमबा छक्का लगाया, जिससे सभी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने अपने बाइसेप्स के साथ फ्लेक्स भी किया।

4. मिस्बाह-उल-हक (111 मीटर - 2007)

साल 2007 में 20-20 विश्व कप के पहले संस्करण के 18 वें मैच में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था।  पाकिस्तान अपने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय 46 के स्कोर पर 4 विकेट खो चुका था। दाएं हाथ के बल्लेबाज मिस्बाह-उल-हक ने फिर टीम की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली।

Advertisment

नाथन ब्रैकन को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैच जिताने की जिम्मेदारी दी गई क्योंकि पाकिस्तान को 12 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे। मिस्बाह ने ओवर की तीसरी गेंद पर 111 मीटर का छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में पाकिस्तान ने छह विकेट और पांच गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

3. आंद्रे रसेल (111 मीटर -2021)

20-20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 मैच के दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए पाए गए थे। फिर आंद्रे रसेल क्रीज पर और उन्होंने सिर्फ सात गेंदों पर 18 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो छक्के लगाए।

वेस्ट इंडीज की पारी के अंतिम ओवर में रसेल ने मिशेल स्टार्क की धुलाई कर दी। रसेल ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। अंतिम गेंद पर उनका छक्का 111 मीटर की दूरी तक चला गया।

2. लियाम लिविंगस्टोन (112 मीटर  -2021)

लियाम लिविंगस्टोन साल 2017 में अपने डेब्यू के बाद से टॉप गेंदबाजों की ढुलाई करने के लिए जानें जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20-20 विश्व कप 2021 के मैच में, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी ताकतवर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था।
लिविंगस्टोन ने दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कैगिसो रबाडा को दो बड़े छक्के मारे थे। उनके एक छक्के ने 112 मीटर की दूरी तय की थी।

1. युवराज सिंह (119 मीटर- साल 2007 )

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने भारत को साल 2007 का 20-20 विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसी संस्करण में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पूरी दुनिया को दिखाया था की उनसे पंगा लेना हर गेंदबाज के लिए कितना घातक साबित हो सकता है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्कों मारे थे और टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
हालाँकि, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों में उनकी 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी इतिहास में एक विशेष स्थान रखती है। दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर, युवराज ने स्क्वायर लेग के ऊपर से ब्रेट ली की गेंद को छक्का मारा था। इस छक्के ने 119 मीटर की दूरी तय की थी और यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे लंबा छक्का बन गया।
Cricket News India General News T20 World Cup 2022 T20 World Cup Pakistan England Yuvraj Singh West Indies Liam Livingstone