Indian T20 League : मेगा ऑक्शन में इन 5 फ्रेंजाइजी टीमों को कप्तान की तलाश

इंडियन टी-20 लीग 2022 संस्करण के मद्देनजर पांच फ्रेंचाइजी टीमों के के लिए मेगा ऑक्शन में महत्वपूर्ण होने वाला है।

author-image
Justin Joseph
New Update
SRH

(Photo Credit BCCI/IPL)

इंडियन टी-20 लीग 2022 संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा। इस बीच दो नई फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने ड्रॉफ्ट खिलाड़ियों को चुन लिया है। इससे पहले आठ टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं अब कुछ टीमों के लिए नेतृत्व की तलाश करने के उद्देश्य से मेगा ऑक्शन काफी महत्वपूर्ण होगा। दुनिया भर के 1214 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर और इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ी भी ऑक्शन के लिए उपलब्ध है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं किन फ्रेंचाइजियों को नेतृत्व की तलाश है।

Advertisment

बैंगलोर-

विराट कोहली के जाने के बाद बैंगलोर नये कप्तान की तलाश में है। 2013 के बाद यह पहली बार होगा कि बैंगलोर नेतृत्व के लिए एक नया चेहरा नियुक्त करेगा। शुरुआत में डिविलियर्स, मैक्सवेल यहां तक ​​कि युजवेंद्र चहल नाम शीर्ष पर थे, लेकिन उनमें से कोई भी अब सही विकल्प नहीं लगता। इसलिए विशेष रूप से श्रेयस अय्यर और डेविड वार्नर दोनों ही प्रमुख संभावनाएं होंगे, जिनके लिए बैगलोर ऑक्शन में जाना चाहेगी। दोनों आसानी से फ्रेंचाइजी के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं।

हैदराबाद-

हैदराबाद के लिए 2021 संस्करण बेहद खराब रहा था और इस वजह से उसमें इस साल कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर पहले ही टीम का साथ छोड़ चुके हैं और मेगा ऑक्शन से पहले हैदराबाद ने दो अनकैप्ट खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कप्तानी के लिहाज से केन विलियमसन कप्तान होंगे, लेकिन आगे की योजनाओं को देखते हुए हैदराबाद मेगा ऑक्शन में एक उपकप्तान भी ढूंढ सकता है। इसके लिए फ्रेंचाइजी की पहली पसंद श्रेयस अय्यर हो सकते हैं। इसके अलावा इयोन मोर्गन और शिखर धवन जैसे दिग्गजों के नाम पर भी विचार कर सकता है। वहीं शायद टीम फिर से अपने बेस्ट हीरो डेविन वॉर्नर को वापस खरीद सकती है। कुल मिलाकर प्रबंधन नए सेटअप पर अधिक निर्भर होगी।

चेन्नई -

इंडियन टी-20 लीग की एक प्रतिष्ठित टीम के रूप में चेन्नई के लिए एमएस धोनी अभी भी नेतृत्व की भूमिका में है। 2021 संस्करण से कैप्टन कूल के रिटायर होने की उम्मीद है और अब 2022 का संस्करण उनका आखिरी संस्करण हो सकता है। इसलिए चेन्नई मेगा ऑक्शन में कप्तानी का विकल्प तलाश सकती है। चेन्नई के पास प्रयोग करने के लिए मोइन अली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन फिर भी मेगा ऑक्शन में वे कुछ अन्य विश्वसनीय खिलाड़ियों को भी देख सकते हैं। ब्रावो, डु प्लेसिस जैसे अन्य दिग्गजों के करियर के अंतिम पड़ाव पर खड़े होने के कारण चेन्नई को 2022 में कुछ युवा खिलाड़ियों को शामिल करना होगा।

Advertisment

पंजाब-

केएल राहुल के नए फ्रेंचाइजी में जाने के बाद पंजाब को इंडियन टी-20 लीग 2022 संस्करण में नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत होगी। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब ने कम खिलाड़ियों को रिटेन भी किया है। मयंक अग्रवाल टीम के कप्तान बनने के प्रमुख उम्मीदवार हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी निश्चित रूप से और अधिक विकल्प तलाशने की कोशिश करेगी। चूंकि पंजाब के पर्स में सभी टीमों से अधिक पैसा है, इसलिए वे डेविड वॉर्नर जैसे मजबूत क्रिकेटर को साइन कर सकते हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर जैसे अन्य खिलाड़ी भी पंजाब में नई ऊर्जा ला सकते हैं। एक युवा कप्तान के तौर पर दिल्ली की तरह ही अय्यर के साथ एक प्रभावशाली टीम बनाई जा सकती है। उम्मीद है कि यह मेगा ऑक्शन पंजाब टीम की किस्मत को बदलेगी।

कोलकाता-

फ्रेंचाइजी कोलकाता के लिए कप्तान इयोन मोर्गन का हालिया कार्यकाल अच्छा नहीं रहा। 2020 संस्करण में कोलकाता प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। जबकि 2021 संस्करण में मोर्गन के नेतृत्व में कोलकाता फाइनल में पहुंची। लेकिन उनके बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठे। शायद इसीलिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। हालांकि मेगा ऑक्शन में कोलकाता उन्हें दोबारा खरीद सकती है या एक नया चेहरा ला सकती है। फ्रेंचाइजी की जरूरतों को देखते हुए वॉर्नर और श्रेयस अय्यर भी आदर्श चेहरे हो सकते हैं। युवा ईशान किशन भी भविष्य के रूप में चुने जा सकते हैं। अश्विन और धवन जैसे खिलाड़ी भी कोलकाता का नेतृत्व कर सकते हैं।

Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India